नक्सली समस्या लगभग समाप्ति की ओर, 10 दुर्दांत नक्सली ढेर होने के बाद शुरू हुआ आत्मसमर्पण
खजुराहो बैठक में बुंदेलखण्ड को मिला विशेष पैकेज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Chhindwara 09 December 2025
छिंदवाड़ा यशो :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने खजुराहो की बैठक में बुंदेलखण्ड क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज स्वीकृत किया है, जिसके आगामी समय में दूरगामी और सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। मुख्यमंत्री बताया कि नक्सली समस्या लगभग समाप्ति की ओर है ।
पत्रकारों से हवाई पट्टी पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में नक्सली समस्या लगभग समाप्ति की ओर है। हाल ही में सुरक्षा बलों द्वारा 10 दुर्दांत नक्सलियों का सफाया किए जाने के बाद कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जो प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव एक आशीर्वाद समारोह में शामिल होने के लिए छिंदवाड़ा पहुंचे थे। उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह और पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल भी मौजूद रहे।
हवाई पट्टी पर कलेक्टर हरेन्द्र नारायण ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर
पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्रभान सिंह,
पूर्व मंत्री नाना मोहोड़,
जिला महामंत्री कमलेश उईके,
विजय पांडे, धर्मेन्द्र मिगलानी, अजय सक्सेना, पं. रमेश दुबे,
महापौर विक्रम अहाके,
योगेंद्र राणा,
पांढुर्ना जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़,
भाजपा नेता संदीप रघुवंशी
सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



