Uncategorized

रेडक्रॉस प्रदेश अध्यक्ष बने IAS डॉ. श्याम सिंह कुमरे, सिवनी आगमन पर भव्य स्वागत

भोपाल में शपथ ग्रहण के बाद प्रथम बार सिवनी पहुंचे डॉ. कुमरे, भाजपा कार्यालय सहित कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर किया गया अभिनंदन

Seoni 09 December 2025

सिवनी यशो :- मध्यप्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. श्याम सिंह कुमरे का भोपाल में शपथ ग्रहण करने के बाद प्रथम सिवनी आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण के उपरांत जिले में पहुंचते ही विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

IAS डॉ. श्याम सिंह कुमरे का सिवनी में स्वागत कार्यक्रम
IAS डॉ. कुमरे रेडक्रॉस प्रदेश अध्यक्ष, सिवनी में भव्य स्वागत

भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने दी बधाई

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने डॉ. कुमरे को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय तक प्रशासनिक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य किया है।
उन्होंने कहा—

“जनजातीय क्षेत्रों में डॉ. कुमरे का योगदान उल्लेखनीय रहा है। रेडक्रॉस के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल भी प्रेरणादायक और उपलब्धियों से भरा रहेगा।”

विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ — ‘जिले के लिए गर्व का क्षण’

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि –

डॉ. कुमरे सदैव सेवा-भाव से कार्य करने वाले अधिकारी रहे हैं।
उन्होंने कहा—

“प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी मिलना सिवनी के लिए गर्व का विषय है। अब उनके सेवा-भावी स्वभाव का लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा।”

IAS डॉ. श्याम सिंह कुमरे का सिवनी में स्वागत कार्यक्रम
IAS डॉ. कुमरे रेडक्रॉस प्रदेश अध्यक्ष, सिवनी में भव्य स्वागत

बरघाट विधायक कमल मर्सकोले ने कही गर्व की बात

बरघाट विधायक कमल मर्सकोले ने कहा कि –

यह हमारे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है कि जनजातीय क्षेत्र से आने वाले व्यक्तित्व को प्रदेश में इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

पूर्व जिलाध्यक्षों ने की सराहना

पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में डॉ. कुमरे के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे रेडक्रॉस में भी मानव सेवा को नई ऊर्जा देंगे।

इस अवसर पर वेद सिंह ठाकुर,

सुजीत जैन,

प्रेम तिवारी,

गजानंद पंचेश्वर सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सिवनी में अनेक स्थानों पर हुआ सम्मान

जिला भाजपा कार्यालय के अलावा रेडक्रॉस सोसायटी सिवनी,

सिवनी महाविद्यालय और

अन्य संस्थानों में भी डॉ. कुमरे का नागरिक अभिनंदन हुआ।

उनकी पत्नी, पुत्र एवं पुत्री भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

‘निर्विरोध चुना गया, जनजाति वर्ग का पहला अध्यक्ष’ — डॉ. कुमरे

आईएएस डॉ. श्याम सिंह कुमरे ने बताया कि उन्हें निर्विरोध चुना गया है और यह पहली बार है कि रेडक्रॉस का प्रदेश अध्यक्ष किसी जनजाति वर्ग से बना है।
उन्होंने कहा—

आगामी दिनों में सीपीआर प्रशिक्षण, प्राथमिक चिकित्सा शिविर और रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम बड़े पैमाने पर आयोजित किए जाएंगे।

इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है।”

छपारा में भी हुआ गर्मजोशी से स्वागत

सिवनी से आगे छपारा में भी स्थानीय जनों ने डॉ. कुमरे का स्वागत किया और प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

https://www.instagram.com/p/DQxyeMpCKsE/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!