टेक्नोलॉजीदेश विदेशमध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनी

सुर्खियों में है कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के बंगले का नीम का पेड़, इसमें लग गये आम

सिवनी यशो:- एक कहावत तो आपने बहुत सुनी होगी जाको जौन सुभाव जाने न जी से, नीम न मीठी होय खाव गुड़ घी से परंतु इस कहावत को चैलेंंज कर रहा है । यह बात आपको अचंभित कर रही होगी परंतु यह सत्य है । मध्य प्रदेश शासन के पंचायत ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद पटेल (Prahlad Patel) के बंगले में लगा हुआ नीम का पेड़ आम के मीठे फल दे रहा हैं। कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल (Cabinet Minister Prahlad Singh Patel) ने अपने एक्स एकाउंट (x account) सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म (social media platform) पर इसका उल्लेख करते हुये लिखा है कि आज भोपाल निवास पर नीम के वृक्ष पर आम के फल देखकर नज़दीक जाकर देखा तो मन गदगद हो गया । किसी हुनरमंद बागवान ने वर्षों पहले यह प्रयोग किया होगा जो अचंभे से कम नहीं है । सोशल मीडिया में वायरल यह पोस्ट में सुर्खियों में बनी हुई है।

यहाँ बता दें कि मंत्री प्रहलाद पटेल का निवास भोपाल के प्रोफेसर कॉलोनी (Professor Colony) के पास सिविल लाइन में बी- 7 बंगले में है। उनके बंगले के आसपास बड़ी संख्या में पेड़ पौधे लगे हुए हैं । इन्हीं में से एक नीम का पेड़ भी है। जहां पर आम के फल लगे हुए हैं। इस बंगले में अभी निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान शनिवार को पहलाद पटेल बंगले का निरीक्षण करने पहुंचे थे। पेड़-पौधों का जायज लेते समय उनकी नजर इस पेड़ पर पड़ी और उसे देखकर उन्होंने आश्चर्य जताया। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह पेड़ कई वर्षों पुराना है। करीब 20 से 25 साल पुराना। हालांकि इस संबंध में जानकारों का कहना है कि पेड़ पौधों में क्राप्टिंग करने से यह संभव होता है ।

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल को यह बंगला इसी वर्ष आवंटित हुआ है। इससे पहले यहां पर सिवनी जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा रहते थे। वे शिवराज सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री थे। मुख्यमंत्री आवास के बाद, यह राज्य की राजधानी के सभी बंगलों में सबसे बड़ा है। इस बंगले में कभी मुख्यमंत्री कार्यालय हुआ करता था। जब पीसी सेठी मुख्यमंत्री थे तो वह यहीं रहते थे। इसके अलावा यह पूर्व उपमुख्यमंत्री शिवभानु सिंह सोलंकी और सुभाष यादव का भी आवास था। उसके बाद यह बंगला लंबे समय तक खाली रहा। 2018 में राज्य में जब कांग्रेस की सरकार बनी तो यह बंगला पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आवंटित किया गया था। हालांकि वह यहां शिफ्ट होने की जगह 74 बंगला स्थित अपने पुराने आवास में रहे।

प्रहलाद पटेल द्वारा सोशल मीडिया में इसका वीडियो शेयर करने के पश्चात अनेक मीडिया परर्सन भी वहाँ पहुँचकर इस घटना को प्रकाशित कर रहे है ।

https://x.com/i/status/1794029430375112894

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!