मध्यप्रदेशसिवनी

पेंच टाइगर रिजर्व में अज्ञात कारणो से बाघ की मौत, यह शुभ संकेत नहीं था 

 

पेंच टाइगर रिजर्व में अज्ञात कारणो से बाघ की मौत, यह शुभ संकेत नहीं था  - Seoni News
सिवनी यशो:- रविवार 26 मई को वनपरिक्षेत्र घाटकोहका (बफर) पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी (Pench Tiger Reserve Seoni) अंतर्गत साल्हे बीट कक्ष क्र. क्र/389 में गस्ती के दौरान गेडीघाट पगडंडी के समीप सुरक्षा श्रमिक को सुबह लगभग 9 बजे एक मृत बाघ दिखाई दिया। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। परिक्षेत्र अधिकारी घाटकोहका द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया । डॉग स्क्वाड (dog squad) तथा कर्मचारियों के द्वारा आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया . किसी भी प्रकार के अपराध होने के कोई प्रमाण नहीं मिले बाघ के सभी दांत , पैरों के नाखून आदि शरीर में पाए गए . बाघ का लिंग मादा था तथा अनुमानित आयु दो से तीन वर्ष थी . बाघ की मृत्यु की घटना का POR जारी कर लिया गया है तथा बाघ की मृत्यु के कारणो की जांच जारी है .NTCA प्रोटोकॉल के अनुसार बाघ का पोस्टमार्टम किया गया एवं क्षेत्र संचालक एवं NTCA  प्रतिनिधि की उपस्थिति में बाघ के संपूर्ण शरीर के अंगों के जलने तक दाह संस्कार किया गया   

यह शुभ संकेत नहीं था 

आज ही मध्य प्रदेश टाइगर फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा पेंच टाइगर रिजर्व के खवासा में एक दिवसीय फ्रेंड्स ऑफ द टाइगर मीट का आयोजन किया गया था ।
इस बैठक में मध्य प्रदेश के विभिन्न वन्य प्राणी क्षेत्रों में कार्यरत अशासकीय संस्थाओं एवं व्यक्तियों के अतिरिक्त सभी टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक एवं राष्ट्रीय उद्यानों के संचालक भाग लेने पहुँचने की जानकारी दी गयी थी और यह आयोजन मध्य प्रदेश के प्रधान मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक डॉ अतुल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित थी । इस बैठक में मध्य प्रदेश में वन्य प्राणी प्रबंधन की चुनौतियों तथा उन चुनौतियों से निपटने में अशासकीय संस्थाओं , कॉर्पोरेट ष्टस्क्र एवं इच्छुक व्यक्तियों के योगदान को बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा से संबंधित थी और इस बैठक के पूर्व पेंच नेशनल पार्क में बाघ की मौत की सूचना शुभ संकेत नहीं कहे जा सकते ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button