मध्यप्रदेशसिवनी
मसूरी में मिड करियर ट्रेनिंग पर जाएंगी कलेक्टर नेहा मीना
प्रशिक्षण अवधि में IAS अनिल कुमार राठौर संभालेंगे सिवनी कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार
सिवनी कलेक्टर नेहा मीना मिड करियर ट्रेनिंग – IAS अनिल कुमार राठौर को 11 मई से अतिरिक्त प्रभार
Seoni 11 May 2026
सिवनी यशो:- नेहा मीना को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में आयोजित मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए चयनित किया गया है। मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह प्रशिक्षण 11 मई 2026 से 05 जून 2026 तक आयोजित होगा।
प्रशिक्षण अवधि के दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2020 बैच के अधिकारी अनिल कुमार राठौर को कलेक्टर सिवनी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वे मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम, क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर में कार्यकारी संचालक के पद पर पदस्थ हैं।
शासन द्वारा इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर इसे नियमित प्रशिक्षण प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।


