नई शिक्षा नीति से युवाओं के भविष्य को मिलेगी नई दिशा : डॉ. टीकमणी पटवारी
पेंचव्हेली कॉलेज परासिया में महिला प्रकोष्ठ व IQAC के तत्वाधान में व्याख्यान
Chhindwara 09 January 2026
छिंदवाड़ा यशो:- श्री श्री लक्ष्मीनारायण शासकीय पेंचव्हेली स्नातकोत्तर महाविद्यालय, परासिया में महिला प्रकोष्ठ एवं आईक्यूएसी के तत्वाधान में एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ डॉ. टीकमणी पटवारी, सहायक प्राध्यापक (हिन्दी), प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस छिंदवाड़ा ने नई शिक्षा नीति 2020 में रोजगार की संभावनाएँ एवं अवसर विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला।
डॉ. पटवारी ने कहा कि नई शिक्षा नीति भारत के युवाओं की क्षमता का पूर्ण उपयोग करने के साथ-साथ न्यायपूर्ण एवं समावेशी समाज के निर्माण को प्राथमिकता देती है।
यह नीति शिक्षा को केवल डिग्री तक सीमित नहीं रखती,
बल्कि कौशल विकास, व्यावहारिक ज्ञान और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देती है,
जो राष्ट्रीय विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए अत्यंत आवश्यक है।
साइबर अपराध से बचाव पर विशेष व्याख्यान
कार्यक्रम में सिविल एवं सत्र न्यायालय परासिया से अधिवक्ता श्रीमती कंचन चौरसिया ने साइबर अपराध,
बचाव एवं सुरक्षा विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि –
साइबर अपराध कंप्यूटर, इंटरनेट एवं डिजिटल डिवाइस के माध्यम से किए जाने वाले गैर-कानूनी कार्य हैं, जिनमें डेटा चोरी, ऑनलाइन धोखाधड़ी, पहचान की चोरी और डिजिटल धमकी शामिल हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को सतर्क करते हुए कहा कि –
मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें,
अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और
अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रखें।
किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में साइबर क्राइम पोर्टल या हेल्पलाइन 1930 पर तत्काल संपर्क करें।



