WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

बंडोल में मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना का हुआ शुभारंभ

 

सिवनी 16 मई 2023
सिवनी यशो:- विधानसभा क्षेत्र सिवनी के विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राय ने आज 14 मई को जिला सहकारी बैंक मर्यादित सिवनी की शाखा बंडोल में मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना का शुभारंभ किया । इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ तुलसी प्रसाद बघेल, उपायुक्त सहकारिता एन डी कटरे, शाखा प्रबंधक श्रीमती अर्चना चौरसिया अन्य गणमान्य अतिथि, नागरिक एवं क्षेत्रीय कृषक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
शिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना डिफाल्टर हो चुके किसानों को राहत प्रदान करेगी। ऐसे किसानों का ब्याज प्रदेश सरकार भरने जा रही है। मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना 2023 में पूरे प्रदेश में 11 लाख 19 हजार डिफाल्टर किसान भाई-बहनों को इस योजना का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार डिफाल्टर किसानों के 2200 करोड़ से अधिक राशि का ब्याज माफ करेगी और इस राशि की प्रतिपूर्ति राज्य शासन द्वारा की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा ब्याज भरने से जिले के डिफॉल्टर किसान भाई-बहन डिफाल्ट से मुक्त होंगे। ऐसे किसानों को समिति से डिफाल्ट मुक्त होने का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। किसान भाई शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर योजना हेतु पात्र हो जाएंगे। जिन किसानों को समिति से खाद प्राप्त नहीं हो रहा था, उनको अब विशेष सुविधा के तहत खाद समिति से प्राप्त होगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2018 में ऋण माफी की उम्मीद में बहुत से किसान डिफाल्टर और सोसाइटी से खाद बीज लेने से वंचित हो गए थे। ऐसे किसानों की परेशानियों को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा उनके ब्याज की राशि अब सरकार द्वारा भरी जाएगी, जिससे वे डिफाल्ट से मुक्त हो सकगें।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंको से संबंध्द प्राथमिक कृषि साख समितियां के ऐसे कृषक जिन पर 31 मार्च 2023 की स्थिति में कुल बकाया ऋण (मूल एवं ब्याज को मिलाकर) रू. 2 लाख रू. तक है और वे डिफाल्टर है। उनका ब्याज माफ किया जाएगा। माफ किए गए ब्याज की प्रतिपूर्ति राज्य शासन द्वारा की जाएगी।
2 लाख रू. तक के फसल ऋण में अल्पकालीन फसल ऋण एवं प्राकृतिक आपदा के कारण जो अल्प कालीन ऋण मध्यकालीन ऋण में परिवर्तत हुआ है, उसको शामिल किया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!