WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापार

अग्रवाल समाज की महिलाओं ने देखी ‘द केरला स्टोरी

  सिवनी 16 मई 2023
सिवनी यशो:- अग्रवाल समाज समिति द्वारा शनिवार को ‘द केरला स्टोरीÓ फिल्म समाज की 250 महिलाओं व बेटियों को नि:शुल्क दिखाई गई।महिलाओं के साथ गंज क्षेत्र की करीब 50 युवतियों ने शाम 6 से 9 बजे तक फिल्म देखी।इस दौरान अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष श्री श्रवण अग्रवाल ने कहा कि किसी बेटी का जीवन बर्बाद न हो यही हमारी कामना है।फिल्म दिखाने का उद्देश्य यह है कि बेटियों को सजग किया जा सकें, उनका जीवन किसी गलत हाथ में पड़कर आंसुओं की दु:ख भरी कहानी न बने।मासूम बेटियों को बरगला कर, बहला फुसला कर मर्धंतरण और फिर दिल दहलाने वाले अत्याचार की घटनाएं आए दिन देश में सामने आ रही हैं।फिल्म में दिखाया गया है कि गलत रास्ते में जाने का क्या नतीजा हो सकता है। इस डरावनी सच्चाई से बेटियों में जागरूकता बढ़ेगी।फिल्म देखकर बाहर निकली बेटियों ने अपने विचार साझा किए।अग्रवाल समाज समिति की पहल की सराहना की गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!