कार्यालय मांझी मछुआ सहकारी समिति, कान्हीवाड़ा, पं. क्र. 801
सार्वजनिक सूचना
कार्यालय मांझी मछुआ सहकारी समिति, कान्हीवाड़ा, पं. क्र. 801
आमसभा की बैठक कार्यवाही
प्रस्ताव :-
दिनांक 01 सितंबर 2025 को मांझी मछुआ सहकारी समिति कान्हीवाड़ा की आमसभा की बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया है कि ग्राम पंचायत कटिया जनपद पंचायत सिवनी के सीमा क्षेत्र में आने वाले समस्त तालाबों को ग्राम पंचायत की आम सहमति से मांझी मछुआ सहकारी समिति के कार्य क्षेत्र में सम्मिलित किया जाये।
इस हेतु उप पंजीयक सहकारी समिति सिवनी को कार्यवाही प्रेषित किया जाये।
इस विषय पर कार्य क्षेत्र में आने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था को दावा/आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो समिति के कार्यालय में 07 दिवस के अंदर दावा/आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
अध्यक्ष
मांझी मछुआ सहकारी समिति, कान्हीवाड़ा
जिला सिवनी, पं. क्र. 801



