सिवनी भाजपा जिलाध्यक्ष की अधिकृत घोषणा आज होने की संभावना
अधिकृत घोषणा नहीं होने तक अनुमान और भ्रम बना रहेगा
Seoni 14 January 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्क चुनावों के तहत जिला अध्यक्षों की क्रमश: सूची जारी कर रही है आज मंगलवार को भाजपा ने 12 जिलों में पार्टी के अध्यक्ष के नामों का एलान कर दिया। बालाघाट में रामकिशोर कांवरे को जिला अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। भाजपा ने रविवार को दो और सोमवार को 18 जिला अध्यक्षों की सूची जारी की थी । सिवनी सहित अन्य जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा बुधवार को किये जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है ।
जानकारी के अनुसार भाजपा संगठन पर्व के तहत जिला अध्यक्षों का निर्वाचन आम सहमति के आधार पर करने का एलान किया गया है साथ ही जिलाध्यक्षों के चयन से संबंधित पूर्ण प्रक्रिया के उपरांत जिलाध्यक्षों की घोषणा क्रम प्रारंभ है संभव है सिवनी जिलाध्यक्ष की घोषणा से संबंधित कोई प्रक्रिया अधूरी हो जिसे पूर्ण करने के उपरांत जिलाध्यक्ष की घोषणा की जायेगी । भाजपा प्रदेश नेतृत्व एलान कर चुका है कि प्रदेश के सभी 62 जिलाध्यक्षों की घोषणा की जायेगी किसी भी जिले को होल्ड नहीं किया जायेगा ।
सूत्रों के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों की घोषणा 16 जनवरी तक पूर्ण कर ली जायेगी और प्रदेश ने सभी जिलों के नियुक्त निर्वाचन अधिकारियों से जिलाध्यक्षों के निर्वाचन संबंधी पूर्ण प्रक्रिया का डाटा प्रदेश तलब किया जा रहा है और उन से प्राप्त निर्वाचन प्रक्रिया की पूर्णता के पश्चात जिलों की घोषणा की जा रही है । सिवनी जिला भाजपा का अध्यक्ष होगा कौन यह प्रश्र हर भाजपा के कार्यकत्र्ता के लिये विचारणीय है । सभी अपने अपने अनुमान लगा रहे है और सभी को बेसब्री से अधिकृत रूप से घोषणा होने का इंतजार है ।
जिले को महिला नेतृत्व मिलने की जिस तेजी से चर्चाएं चल रही है उसकी संभावनाएँ बहुत क्षीण प्रतीत होती है क्योंकि एक तो भाजपा की स्पष्ट गाइड लाइन है कि जिस लोकसभा में महिला सांसद है वहाँ से महिला जिलाध्यक्ष के नाम पर विचार नहीं होगा । वहीं भाजपा लीक से हटाकर काम करने में महारथ भी रखती है । सिवनी भाजपा का जिलाध्यक्ष कौन होगा जब तक अधिकृत घोषणा नहीं होती तब तक केवल अनुमान ही लगाये जा सकते है





