WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनी

बिजली गिरने से एक मृत

निवारी से मुवारी जा रहा था रघुवीर सिंह

छपारा यशो:- -अपने मामा के लड़के की शादी में रघुवीर सिरसाम पिता बलवान उम्र 32 वर्ष ग्राम पंचायत घुंघसा के ग्राम मुंआरी गांव से ग्राम पंचायत लकवाह के ग्राम निवारी में अपने मामा के लड़के की शादी में आया था जो बीते दिवस दहेज डालकर मोटरसाइकिल में वापस अपने गांव जा रहा था मोटर साइकिल में तीन लोग बैठे हुए थे मौसम खराब होने की वजह से रघुवीर सिरसाम रुक गए और तीनों वृक्ष के नीचे रुक गए जिसमें रघुवीर के साथ दो व्यक्ति अलग वृक्ष के नीचे छुपे थे जिसकी दुरी 30 फीट रही होगी और रघुवीर दूसरे वृक्ष के नीचे रुक गया उसे क्या मालूम था कि आज उसका अंतिम दिन है, इसी समय अचानक बादल गरजे और एक जोरदार बिजली रघुवीर सिरसाम जिस वृक्ष छुपे थे वहा गिरी और घटनास्थल पर ही रघुवीर की मृत्यु हो गई रघुवीर के साथ जो दो व्यक्ति थे उन्होंने यह घटना प्रत्यक्ष देखी उक्त 15 मई लगभग 3:15 बजे स्थान तीन आम के पास की घटना है जब प्रत्यक्षदर्शी ने यह दृश्य देखा तो देखते ही रह गए मृत्यु के बाद छपारा पुलिस को सूचना की गई पुलिस मौके में पहुंचकर पंचनामा बनाकर बाकी की कार्रवाई कर रही है मृतक के दो लड़के हैं । खबर सुनकर परिवार में मातम का माहौल बन गया ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!