क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

दो ट्रको में भिडंत एक की मौत

सिवनी यशो:- नागपुर से सिवनी की ओर आ रहे दो ट्रक आगे पीछे थे । पीछे वाले ट्रेक ने ओवरटेक किया उसी समय दोनो ट्रक आपस में भिड गये जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी । प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी के मरझोर के पास घटित यह दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होने के कारण घटित हुई बतायी जा रही है।
आपस में भिडे दोनों ट्रकों की टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रक चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस और 108 वाहन में दी। जहां चालक को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम रफी खान बताया जा रहा है।
जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह घटना कैसे हुई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसको लेकर स्थानीय लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं मृतक रफी के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button