छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मध्यप्रदेश बीजेपी ने जारी की 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 3 केंद्रीय मंत्री समेत 7 सांसदों

सिवनी यशो:- विधानसभा चुनाव के जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा था कि भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट बहुत जल्द जारी कर सकती है केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कुछ दिन पहले ही स्पष्ट भी कर दिया था कि जन आशीर्वाद यात्रा के समापन के पश्चात दूसरी लिस्ट जारी हो जायेगी परंतु इस प्रकार का अनुमान किसी को नहीं था कि दूसरी सूची में केन्द्रीय मंत्रियों और सांसदों को बीजेपी उम्मेदवार बना सकती है बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में 39 उम्मीदवारों में 3 केंद्रीय मंत्रियों सहित 7 सांसदों को टिकट दिया गया है. वहीं, 6 महिलाओं को भी मैदान में उतारा गया है. पार्टी ने कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर की 1 नंबर सीट से उम्मीदवार बनाया है.
मध्य प्रदेश में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस बार भी पार्टी ने 39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. बीजेपी की इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं. पार्टी ने केंद्रीय मंत्रियों व सांसदों को भी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है, जिसमें तीन केंद्रीय मंत्रियों को टिकट दिया है. इसके अलावा 4 और सांसदों को मैदान में उतारा है. कुल मिलाकर 7 सांसदों को टिकट दिया गया है. वहीं, बीजेपी ने मैहर से नारायण त्रिपाठी, सीधी से केदारनाथ शुक्ला और नरसिंहपुर सीट से जालम सिंह पटेल का टिकट काट दिया है।
बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में 39 में से 6 महिलाओं को टिकट दिया है. वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सबसे करीबी इमरती देवी को भी टिकट मिला है. वह डबरा विधानसभा सीट से उप चुनाव हार गई थीं. कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर की 1 नंबर सीट से उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस से फिलहाल यहां संजय शुक्ला विधायक हैं.
कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय इंदौर की 3 नंबर विधानसभा सीट से विधायक हैं. सांसद गणेश सिंह, सांसद राकेश सिंह और सांसद रीति पाठक को भी टिकट दी गई है. छिंदवाड़ा से कमलनाथ के सामने विवेक बंटी साहू को उतारा गया है. इससे पहले बीजेपी ने पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी. अभी तक बीजेपी मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा में से 78 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है.
बीजेपी ने इन केंद्रीय मंत्री और सांसदों को दिया टिकट
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते
सांसद गणेश सिंह
सांसद राकेश सिंह
सांसद रीति पाठक
सांसद उदय प्रताप सिंह
राकेश सिंह को क्यों दिया गया जबलपुर की पश्चिम विधानसभा से टिकट?
सांसद और लोकसभा में मुख्य सचेतक राकेश सिंह जबलपुर की पश्चिम विधानसभा से उम्मीदवार बनाए गए. ये कांग्रेस की मजबूत सीट है. लगातार दो चुनावों से बीजेपी पश्चिम सीट हार रही है. पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत इस सीट से विधायक हैं. राकेश सिंह जबलपुर से चार बार के सांसद हैं. वीडी शर्मा से पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. कांग्रेस नेता विवेक तनखा को 2019 के लोकसभा चुनाव में हराया था. बीजेपी को कहीं न कहीं लग रहा होगा कि वह राकेश सिंह के अलावा किसी और को टिकट देगी तो इस सीट पर फतह हासिल कर पाना मुश्किल हो सकता है.
नरसिंहपुर सीट से प्रह्लाद सिंह पटेल
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल को नरसिंहपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. इस सीट से फिलहाल जालम सिंह पटेल विधायक हैं. जालम सिंह, प्रह्लाद पटेल के छोटे भाई हैं.

2nd List of BJP candidate for General Election to the Legislative Asembly of Madhya Pradesh 25.09.2023

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!