सिवनीहेल्थ

नगर पालिका सिवनी में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

  सिवनी  यशो:-  25 सितम्बर को नगर पालिका सिवनी के मानस भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में नगरपालिका के कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री आर.के. कुर्वेती ने बताया कि दिनांक 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता थीम पर विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

   इसी तारतम्य में 25 सितम्बर 2024 को नगर पालिका के मानस भवन में जिला हास्पिटल के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की टीम द्वारा नगरपालिका मानस भवन में कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु लिये उक्त शिविर आयोजित किया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button