छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर आज से आयोजन

भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का होगा आयोजन

Chhindwara 20 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:-वीरता और मूल्यों की देवी पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वीं जयंती वर्ष के अवसर पर दिनांक 21/05/2025 दिन बुधवार को दोपहर 3 बजे जिला भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में देवी पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी एवं संगोष्ठ का कार्यक्रम होगा । जिसके माध्यम से पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी के आदर्शो एवं नीतियों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा सके ।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, सांसद बंटी विवेक साहू, महापौर विक्रम अहाके सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे । कार्यक्रम की सहप्रभारी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा दामोदर ने बताया कि जन्म जयंती के अवसर पर 21 मई से लेकर 31 मई तक के बीच संगोष्ठी, महिला जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन, नुक्कड़ नाटक, प्रदर्शनी, महिला सशक्तिकरण शोभा यात्रा, नृत्य नाटिका, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रम जिला स्तर एवं विधानसभा स्तर पर आयोजित किए जाएंगे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!