छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

आज कांग्रेस भवन में मनाया जाएगा शहीद दिवस

राजीव गांधी को आज दी जायेगी श्रद्धाजंलि
दोपहर 3 बजे छिन्दवाड़ा कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा का होगा आयोजन

Chhindwara 20 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- दूरसंचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन सहित समस्त ब्लॉक मुख्यालयों पर मनाई जाएगी। स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में दोपहर 3 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण पूर्व प्रधानमंत्री के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालेंगे। राजीव गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे ने जिले के समस्त ब्लॉक मुख्यालयों पर 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि मनाने हेतु निर्देशित किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!