WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मंडला आगमन आज.

19 अक्टूबर को मण्डला नगर, घुघरी, मानिकसरा(बीजाडांडी) में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
माता राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे मुख्यमंत्री

मण्डला यशो:- प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 19 अक्टूबर को मण्डला नगर में दोपहर 1 बजे आगमन होगा मुख्यमंत्री श्री चौहान मण्डला सहित घुघरी, बीजाडांडी के ग्राम मानिकसरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक एवं सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि 19 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री शिवराज चौहान का हेलीकॉप्टर से महाराजपुर मण्डला स्थित हेलीपेड में आगमन होगा यहां भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि द्वारा श्री चौहान की अगवानी की जायेगी मुख्यमंत्री श्री चौहान मण्डला किला क्षेत्र स्थित प्राचीन राजराजेश्वरी माता मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे। तत्पश्चात नगर भारतीय जनता पार्टी के नर्मदा जी शक्ति केंद्र में ठाकुर परिसर स्थित गार्डन में शक्तिकेंद्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल होकर संवाद करेंगे।
मण्डला नगर में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान दोपहर 2.15 बजे महाराजपुर हेलीपेड से बिछिया विधानसभा क्षेत्र के विकासखण्ड घुघरी के लिए प्रस्थान करेंगे। 2.30 बजे घुघरी पहुंचकर मुख्य मार्ग के निकट चर्च के पास मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। 3.30 बजे घुघरी हेलीपेड से प्रस्थान कर निवास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मानिकसरा में 3.45 बजे पहुंचेंगे। यहां स्थानीय खेल मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। 5 बजे मानिकसरा से जबलपुर एयरपोर्ट के लिए हेलीपेड से प्रस्थान करेंगे।्र
भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन को लेकर घुघरी मण्डल, बीजाडांडी मण्डल, मण्डला नगर मण्डल सहित जिले के सभी मण्डलों, जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, मोर्चा प्रकोष्ठ, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विधानसभा प्रभारी, संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजकों से कार्यक्रम को प्रभावी बनाने क्षेत्र में जनसंर्पक एवं संवाद हेतु आग्रह किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!