पान मसाला, गुटका शराब बर्बाद कर देगा, ट्रेन में लटककर चलने से हो सकती दुर्घटना
ऐसा कहते है टिकिट चेकर एम एन राव
Seoni 26 May 2025
सिवनी यशो:- नागपुर से शहडोल चलने वाली गाड़ी संख्या 11201/11202 में एक ऐसा रेलवे कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहा है जिसकी यात्रियों के द्वारा भरपूर प्रशंसा की जा रही है। नागपुर से शहडोल चले वाली गाड़ी में एक ऐसा टिकिट चेकर जो कि अपनी ड्यूटी पूरी मुस्तैदी से तो निभा ही रहा है बल्कि यात्रा के दौरान सामाजिक जागरूकता का भी काम कर रहा है। टिकिट चेकर एम एन ओ राव रेलगाड़ी में अपनी ड्यूटी के दौरान युवाओं को पान मसाला गुटका शराब से दूर रहने के लिए लगातार जागरूक कर रहे है, उनके द्वारा एक ऐसा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें युवाओं को नशे से दूर रहने और नशे से होने वाले शारीरिक, पारिवारिक, और सामाजिक नुकसान के बारे में बता कर जागरूक किया जा रहा है।
रेलवे कर्मचारी एम एन ओ राव यात्रियों को रेलवे के नियमों के बारे में भी जागरूक कर रहे है जैसे कि गेट पर बैठ कर लटक कर यात्रा करने होने वाली दुर्घटनाओं के लिए यात्रियों को सजग करना, बिना टिकट यात्रा नहीं करने एवं रेलवे स्वक्षता बनाए रखने का लगातार भी संदेश दिया जा रहा है।
यात्रियों ने बताया कि टिकिट चेकर एम एन ओ राव के द्वारा गाड़ी में यात्रा कर रहे बुजुर्गों और मरीजों का विशेष ध्यान रख रहे है ।
यात्रियों ने बताया कि शहडोल से नागपुर की और यात्रा करने वाले कुछ कैंसर मरीजों से युवाओं के मिलवा कर बता रहे है कि तंबाखू और शराब के सेवन से इस तरह का भयंकर कैंसर हो सकता है जिससे खुद पर और परिवार पर कितनी भयंकर समस्या आ सकती है।
यात्रियों के द्वारा बताया गया कि टिकिट चेकर के द्वारा अपनी ड्यूटी के साथ साथ सामाजिक जागरूकता का कार्य किया जा रहा है जो कि सराहनीय है।



