सिवनीमध्यप्रदेश

आवारा मवेशी को बचाने में पलटा ट्रक, चार घायल

घोघरी के पास NH-44 पर हादसा, चालक समेत चार घायल; सभी की हालत खतरे से बाहर

NH-44 पर आवारा मवेशी को बचाने में पलटा ट्रक, 4 घायल

Seoni 09 September 2026
सिवनी / छपारा यशो:-  नगर से करीब दो किलोमीटर दूर ग्राम घोघरी के समीप मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे NH-44 फोरलेन पर आवारा मवेशी को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक समेत चार लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार ट्रक जबलपुर की ओर से आ रहा था। घोघरी के पास अचानक सड़क पर आवारा मवेशी आ जाने से चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पहले सड़क के डिवाइडर से टकराया और फिर पलट गया।

घोघरी के पास NH-44 पर पलटा ट्रक
घोघरी के पास NH-44 पर आवारा मवेशी को बचाने के प्रयास में पलटा ट्रक।

हादसे की सूचना मिलते ही 1033 NHAI की दोनों एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। घायलों को तत्काल छपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां सभी का उपचार जारी है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार चारों घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

आवारा मवेशियों पर लगाम जरूरी

हादसे के बाद एक बार फिर NH-44 पर आवारा मवेशियों की मौजूदगी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से वाहनों की आवाजाही के बीच अचानक मवेशियों के सामने आने से गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय लोगों ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख सड़कों पर न छोड़ें। साथ ही प्रशासन से भी आवारा मवेशियों को सड़कों से दूर रखने के लिए प्रभावी व्यवस्था किए जाने की मांग की गई है।

यह भी पढ़े :-

बरघाट में नगर कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

माटी गणेश प्रतिमा निर्माण का प्रशिक्षण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लखनादौन में गुम हुआ 10 लाख के जेवरात से भरा बैग, पुलिस ने तलाश कर महिला को लौटाया

सिवनी से छिंदवाड़ा पहुंची MD ड्रग्स की खेप, कारोबारी पुलिस के शिकंजे में

https://www.prabhatkhabar.com/state/jharkhand/dumka/cattle-truck-overturns-helper-hand-severed

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button