WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

30 ग्रामों के लोग 07 किलोमीटर घूम कर पहुँचेंगे छपारा, इस वर्ष भी पुल निर्माण संभव नहीं

भीमगढ़ पुल निर्माण की मंद गति, विधायक ने समय सीमा में निर्माण के लिये अधिकारियों से की चर्चा

09 April 2025
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री सड़क योजना से छपारा से पलारी मार्ग के बीच भीमगढ़ के पास बैनगंगा नदी का पुल 2020 में अतिबारिश के चलते बह गया था इस पुल के बह जाने से आस पास के तीस ग्रामों के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । रोजमर्रा के कार्यो में आमजनों को तो परेशानी हो ही रही है । विद्यार्थी और व्यापारी भी परेशान हो रहे है । यहाँ बता दें कि कुछ ग्राम ऐसे है जिनकी भीमगढ़ हायर सेकेन्डरी स्कूल की दूरी महज आधा या एक किलोमीटर है परंतु पुल बह जाने से छात्रों को भीमगढ़ पहुँचने में सात किलोमीटर घूम कर आना पड़ता है ।

हालांकि पुल निर्माण अक्टूबर तक हो जाने के लिये विभागीय अधिकारी विश्वास दिला रहे है परंतु पुल निर्माण कार्य की मंद गति और निर्माण सामग्री अस्त व्यस्त तरीके से पड़ा होने के कारण यातायात में भारी परेशानी हो रही है और दुर्घटना होने की संभावनाएँ बढ़ रही है । पुल के बाजू से फिलहाल आवागमन हो रहा है जहाँ काली रेत के बिखराव के कारण आमजनों को वाहन निकालने में परेशानी हो रही है ।

आगामी बारिश में इस पुल का निर्माण होना संभव नहीं है अभी पुल निर्माण का जो कार्य हुआ है उसके केवल तीन पिल्लहर बन कर तैयार हुए है जबकि कुल दस पिल्लहरों का निर्माण होना है यह पुल 150 मीटर लंबाई का है । निर्माण के लिये गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है जिसको लेकर ग्रामीण शंका व्यक्त कर रहे है कि यह पुल भी बहुत अधिक समय तक नहीं टिक पायेगा । कार्य के समय विभागीय कर्मचारी अधिकारी उपस्थित नहीं रहते निर्माण एजेंसी मनमानी कर रही है ।

यहाँ बता दें कि 2020 में यह पुल अतिवारिश के कारण बह गया और यह पुल बनकर तैयार ही हुआ, जिसका उद्घाटन भी नहीं हुआ था और वह बह गया था । बैनगंगा नदी में बनने वाला यह पुल बहुत ही गुणवत्तापूर्ण बनाने की आवश्यकता है क्योकि संजय सरोवर बांध का जल स्तर जब भी बारिश के समय अधिक होता है उसका पानी इसी नदी में तेजी से छोड़ा जाता है । 2020 में 27 से 29 सितंबर के बीच हुई मूसलाधारा बारिश मेें संजय सरोबर भीमगढ़ बांध के दस गेट खोले गये थे पानी के तेज बहाव के सामने उस समय का नवनिर्मित पुल टिक नहीं पाया था और बह गया था । यदि निर्माण एजेंसी पुल निर्माण में गुणवत्ता से समझौता करेगी तो इस पुल का भविष्य भी बहुत अच्छा नही रहेगा ।

आगामी बारिश के समय लगभग तीस ग्रामों के लोगों को 7 किलोमीटर घूमकर आना-जाना पड़ेगा । बारिश के दिनों में आने जाने में इस क्षेत्र को लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है परंतु निर्माण एजेंसी कार्य बहुत धीमी गति से कर रही है और विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!