क्राइमसिवनी

नशे के सौदागरों को पुलिस ने दबोचा, 7 ग्राम एमडी पाउडर सहित नागपुर का सप्लायर गिरफ्तार

अवैध एमडी पावडर तस्करी करने वाले अंतर्राज्जीय गिरोह के दो सदस्य सिवनी पुलिस की गिरफ्त में – 07 ग्राम एमडी पावडर, मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त –

SEONI 18 August 2025

सिवनी यशो :- पुलिस अधीक्षक सुधी शिमला प्रसाद के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पांडे के नेतृत्व में जिले में नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 15 अगस्त 2025 को पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि नागपुर (महाराष्ट्र) से अवैध एमडी पावडर की खेप सिवनी लाई जा रही है।

सूचना के आधार पर थाना कोतवाली प्रभारी किशोर वामनकर ने टीम गठित कर खैरीटेक फॉरेस्ट बैरियर के पास नाकाबंदी की।

इसी दौरान संदिग्ध हालात में खड़े एक व्यक्ति को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान उसके पास से सफेद एयर टाइट पन्नी में रखा 07 ग्राम एमडी पावडर मिला, जिसकी कीमत लगभग 70,000 रुपये आँकी गई।

आरोपी की पहचान हर्षद उर्फ शनि पिता लखनलाल डहरवाल (आयु 32 वर्ष, निवासी खवासा थाना कुरई, जिला सिवनी) के रूप में हुई।

पूछताछ में उसने बताया कि यह नशे का सामान नागपुर निवासी आशिफ पठान से लाया गया है।

इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी हर्षद डहरवाल को गिरफ्तार कर न्यायालय से रिमांड प्राप्त किया ।

और नागपुर जाकर थाना कपीलनगर पुलिस के सहयोग से आशिफ शेख उर्फ मोहम्मद गौश पिता लालखाँ पठान (आयु 35 वर्ष, निवासी शेंडे नगर, नारी रोड टेकानाका, थाना कपीलनगर, नागपुर) को भी गिरफ्तार कर सिवनी लाया।

यह भी पढ़ें:- सिवनी: NH-44 पर कंटेनर में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने जेसीबी की मदद से पाया काबू

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी आशिफ के विरुद्ध नागपुर शहर के लगभग पाँच थानों में आधा दर्जन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

जब्त मशरूका

  1. 07 ग्राम एमडी पावडर – कीमत लगभग ₹70,000/-
  2. होंडा साइन मोटरसाइकिल – कीमत ₹50,000/-
  3. आईफोन – कीमत ₹50,000/-
  4. रेडमी कंपनी का एंड्रॉइड फोन – कीमत ₹8,000/-

यह भी पढ़ें:-‌जहर की लत और जवान जिंदगी: सिवनी में एम.डी. पाउडर तस्कर गिरफ्तार, युवाओं की दिशा पर सवाल”

पुलिस टीम का योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली सिवनी किशोर वामनकर,

स.उ.नि. दिनेश रघुवंशी,

प्र.आर. योगेश राजपूत,

शेखर बघेल,

अमर उइके,

आरक्षक अमित रघुवंशी,

सुधीर डहेरिया,दिलीप उइके, प्रतीक बघेल, अवेन्द्र पाल एवं सिद्धार्थ दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नागपुर में आरोपी को गिरफ्तार कराने में थाना कपीलनगर के सीनियर इंस्पेक्टर सतीश आडे,

एपीआई आसमान शिंदे,

पीएसआई योगेश नालटे,

एएसआई राजेश शिंपी,

म.प्र.आर. निक्की शुक्ला एवं प्र.आर. मुकेश हलमारे का विशेष सहयोग रहा।

सिवनी पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि जिले में नशे का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध अभियान और अधिक तेज़ किया जा रहा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!