03 नग बैल 01 नग नाटा व अशोक लीलेण्ड बडा दोस्त चार चक्का सहित कुल 10,35000 रूपये का
Seoni 16 February 2025
सिवनी यशो:- पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बंडोल उ.नि. अर्पित भैरम द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार गोवंश की तस्करी करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार की कार्यवाही 16 फरवरी को थाना प्रभारी बंडोल द्वारा अवैध मवेशी परिवहन पर की गयी । प्राप्त प्रेस नोट के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर बंडोल पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए एनएच 44 हाईवे रोड फिल्टर प्लांट चौराहा बंडोल मे घेराबंदी की गई, परंतु घेराबंदी तोड़कर वाहन चालक द्वारा अपने वाहन को न रोकते हुये बहुत तेज गति से खतरनाक तरीके से वाहन को चलाकर सिवनी की ओर भगाकर ले जाने लगा जिसे हिकमातमली से पीछा कर शिवाय ढाबा बंडोल बायपास में नाकाबंदी कर पकडा गया।
वाहन को चैक करने पर वाहन में 03 नग बैल एवं 01 नग नाटा ठंूस ठूंस कर क्रूरतापूर्वक भरा गया जिनके सींग मुह, गला पैर बंधे हुये मिले । परिवहन करते दो व्यक्ति मिले जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम दीपक पिता सुनील सोनवाने उम्र 24 साल निवासी सुभाष चौक शहीद वार्ड सिवनी वाहन चालक एवं स्वयं का वाहन होना एवं मवेशी स्वामी अरमान उर्फ तोसिम पिता हनीफ शेख उम्र 24 साल निवासी मंगलीपीठ दादू धरमशाला के पीछे सिवनी का होना बताया जो वाहन मे क्रूरता पूर्वक अवैध मवेशी परिवहन करते पाये गये । वाहन में कुल 03 नग बैल व 01 नग नाटा जिनके पैर मुंह बंधे हुये थे क्रूरता पूर्वक परिवहन करना एवं जबलपुर बरगी के जंगल क्षेत्र से घुमक्कड समाज के लोगो से खरीदना एवं वाहन में भरकर कत्लखाने नागपुर ले जाना स्वीकार किया ।
मौके पर कुल 04 नग मवेशी बैल व नाटा और वाहन क्रं. MH 49 BZ 3323 को जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया है। अशोक लीलेण्ड बडा दोस्त चार चक्का क्रं.MH 49 BZ 3323 के चालक/वाहन मालिक दीपक सोनवाने व मवेशी मालिक अरमान उर्फ तोसिम के विरूध्द धारा 4, 6, 9, म. प्र.गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 6,7, म.प्र. कृषि उपयोगी संरक्षण अधिनियम, 6 (क), 6 (ख) (1) म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधि. धारा- 11 (घ) पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम धारा 184 मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत अपराध पंजीबध्द कर आरोपीगणो को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की गई।
पुलिस ने कार्यवाही करते हुये 03 नग बैल 1 नग नाटा जिसकी कीमती 35,000 रूपये, अशोक लीलेण्ड बडा दोस्त चार चक्का क्रं. MH 49 BZ 3323 कीमती 1000000 लाख रूपये कुल मशरूका 10,35000/- रूपये जप्त किया है ।




