सिवनी
पुलिस ने 3 साल के मासूम को आधे घंटे में तलाश निकाला
कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सुरक्षित बच्चे को परिवार को सौंपा गया

Seoni 31 August 2025
सिवनी यशो:- शहर के फिल्टर चौक से लापता हुआ 3 साल का बच्चा पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की वजह से मात्र आधे घंटे में ढूंढ लिया गया। बच्चे को नागपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास सुरक्षित पाकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।



