क्राइमसिवनी

थाना छपारा पुलिस को विशेष अभियान में मिली बड़ी सफलता

13 साल बाद नाबालिक बालिका मिली अपने परिवार से

सिवनी, 30 अगस्त 2025 सिवनी यशो:- पुलिस अधीक्षक सिवनी के निर्देश पर जिले में गुम हुए नाबालिक बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना छपारा पुलिस को एक उल्लेखनीय सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने 13 वर्ष पूर्व गुम हुई एक नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर उसके परिवार से मिलाया।

2012 में दर्ज हुआ था अपहरण का मामला

थाना छपारा में दिनांक 21 अप्रैल 2012 को प्रार्थी सद्दूलाल यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि –

उसकी नाबालिक पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है।

तब से लगातार पुलिस टीम प्रयासरत रही, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

पुलिस टीम ने यूपी से की बरामदगी

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिवनी ने इसकी समीक्षा कर एक विशेष टीम गठित की। टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जानकारी जुटाई।

अथक प्रयासों के बाद अपहृता की लोकेशन जिला ललितपुर (उत्तर प्रदेश) में मिली।

पुलिस टीम वहां पहुंची और बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर 30 अगस्त 2025 को परिवार से मिलाया।

पुलिस अधिकारियों व स्टाफ का सराहनीय कार्य

13 साल से अधिक समय से गुम नाबालिक बालिका को परिवार से मिलाना थाना छपारा पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इस कार्य में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लखनादौन अपुर्व भलावी,

उनि मंजू रहांगडाले

प्रधान आरक्षक राजेश जंघेला,

आरक्षक शिवकुमार सूर्यवंशी,

आशीष मानेश्वर एवं विनोद धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!