क्राइमसिवनी

आई पी एल सट्टा से जुड़े दो आरोपियों पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

सिवनी यशो:- आई पी एल सट्टे (IPL betting) का बुखार बढ़ते ही जा रहा है । अप्रत्याशित रूप से अधिक लाभ का प्रलोभन वाला यह खेल युवाओं को अपनी ओर तेजी से आकर्षित कर रहा है । हालांकि इस खेल के दलदल में युवा बुरी तरह फंसकर केवल बर्बाद हो रहे है और अपना जीवन तो दांव पर लगाने के साथ परिवार के लिये मुसीबत का कारण बन रहे है । आई पी एल क्रिकेट के सट्टे में जिस बुरी तरह से युवाओ का भविष्य खराब हो रहा है । वर्तमान समाज और कानून व्यवस्था के लिये चुनौती बन चुका है ।
सिवनी पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह (Superintendent of Police Rakesh Kumar Singh) के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी. डी. शर्मा के एवं श्रीमति पूजा पाण्डे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिवनी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली स्तर पर टीम गठित कर आईपीएल सट्टा खेलने एंव खिलाने संबंधी अपराध को रोकने एंव अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाकर धरपकड की जा रही है परंतु पुलिस के हाथ बड़े सरगना तक नहीं पहुँच पा रहे है ।
वुधवार को थाना कोतवाली (police station) ने मुखविर से प्राप्त सूचना के आधार पर सिवनी शहर के परतापुर रोड हनुमान मंदिर के पास में आईपीएल क्रिकेट संचालित होने पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई । परतापुर रोड हनुमान मंदिर के पास में एक व्यक्ति मोबाईल फोन से आईपीएल सट्टा संचालित करते पाया गया, जिसे घेरा बंदी कर पकड़ा गया जिसका नाम पता
पूछने पर उसने अपना नाम दीपेन्द्र विश्वकर्मा पिता अशोक विश्वकर्मा उम्र 31 साल निवासी एस. पी. बगला के पास पी.डब्ल्यू डी. कालोनी बारापत्थर सिवनी रहना बताया, जिसकी समक्ष गवाहान तलाशी लेने पर लगवाडी के 900/- रूपये, एवं एक रियलमी कम्पनी का एड्रायड मोबाईल फोन मिला, मोबाईल फोन सर्च करने पर दिनांक-22/05/2024 को रात्रि बेंगलौर एवं राजिस्तान के बीच चल रहे । आई.पी.एल. क्रिकेट मैच (IPL. cricket match) को लेकर जीत-हार की बाजी लगाई जा रही थी, जिसे मुताबिक जप्ती पत्रक के गवाहान के समक्ष जप्त किया गया । आरोपी का कृत्य धारा-4 (क) सट्टा एक्ट का होना पाया । आरोपी से खाईबाज के बारे में पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लेने पर आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा कमीशन (cricket betting commission) पर रंजीत शर्मा निवासी सिवनी को देना बताया । रंजीत शर्मा का कृत्य धारा- 109 ता. हि. का घटित करना पाया गया । दोनो आरोपियो के विरुध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
आरोपी-
1- दीपेन्द्र विश्वकर्मा पिता अशोक विश्वकर्मा उम्र 31 साल निवासी एस. पी. बगला के पास पी.डब्ल्यू डी. कालोनी बारापत्थर सिवन निवासी एवं
रंजीत शर्मा निवासी सिवनी ।
बरामद सम्पत्ति-
1- कुल नगदी 900/- रूपये 7
2- एक रियलमी कम्पनी का एड्रायड मोबाईल फोन कीमती 15000 रुपये ।
सराहनीय कार्य- थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी, सउनि. जयदीप सेंगर, प्र. आर. – 90 श्यामसुंदर तिवारी, आर.
553 शिवम बघेल, आर. – 311 विशाल भांगरे, आर. – 92 रूपेश हिगंवे, आर. चालक 247 इरफान की महत्व पूर्ण

 

IPL सट्टे पर पुलिस की कार्यवाही एक गिरफ्तार,मोबाइल और 15900 रूपये प्राप्त

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button