Mon, 19 Oct 2026 | 08:35:08 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला

माँ नर्मदा और देवी अहिल्या बाई का इंदौर से अटूट नाता : मंत्री प्रहलाद पटेल

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 14, 2025 01:13 am / Post views : 589

माँ नर्मदा और देवी अहिल्या बाई का इंदौर से अटूट नाता : मंत्री प्रहलाद पटेल
शेयर करें:

 Bhopal 13 September 2025

भोपाल /इंदौर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री  प्रहलाद पटेल ने शनिवार को इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा परिसर में लोकमाता देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा का 108 नदियों के जल से जलाभिषेक किया। इस अवसर पर नगरीय विकास मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन (ताई) और स्थानीय विधायक गोलू शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नर्मदा परिक्रमा का जीवन से जुड़ा अनुभव

मंत्री पटेल ने कहा कि माँ नर्मदा और देवी अहिल्या बाई का इंदौर से गहरा और अटूट संबंध है। नर्मदा मैया की परिक्रमा उनके जीवन का आध्यात्मिक turning point रही है।

“तीस वर्ष पूर्व मैंने पहली बार नर्मदा परिक्रमा की थी। इसके बाद पत्नी श्रीमती पुष्पलता पटेल के साथ पुनः परिक्रमा की। इस अनुभव पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस पर संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत करेंगे।”

108 नदियों के उद्गम स्थलों से संकलित जल

श्री पटेल ने बताया कि उन्होंने अब तक 106 नदियों के उद्गम स्थल देखे हैं और वहाँ से पावन जल लाकर संग्रहित किया है।

इन्हीं नदियों के जल से आज देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा का अभिषेक किया गया।

इस अवसर पर वैदिक विद्वानों ने “त्वदीय पाद पंकजं नमामि देवी नर्मदे” का सामूहिक उच्चारण किया।

जल संरक्षण का संदेश

मंत्री पटेल ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़ना उनके लिए सौभाग्य की बात रही।

इस अभियान ने यह संदेश दिया कि “जल ही जीवन है और सभी नदियाँ हमारी जीवनदायिनी माँ हैं।”

उन्होंने सभी नागरिकों से नदियों को सहेजने और स्वच्छ रखने की अपील की।

सामाजिक सहभागिता

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने दूध और जल से देवी अहिल्या की प्रतिमा का अभिषेक किया।

इस अवसर पर मंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पलता पटेल, भाई जालिम सिंह पटेल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?&newsid=20250913N14&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=09/13/2025

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें