Tue, 20 Oct 2026 | 09:25:40 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी – आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान से समृद्धि का नया मार्ग

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 10, 2025 12:19 am / Post views : 709

हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी – आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान से समृद्धि का नया मार्ग
शेयर करें:

 Seoni 09 October 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिवनी में आज आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान विषय पर एक भव्य प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद श्रीमती भारती पारधी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, सिवनी विधायक  दिनेश राय “मुनमुन”, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, वरिष्ठ नेता वेद सिंह ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष  ज्ञानचंद सनोडिया सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

[caption id="attachment_36110" align="alignleft" width="300"]सिवनी भाजपा कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मंच पर सांसद भारती पारधी, विधायक दिनेश राय मुनमुन, मीना बिसेन और अन्य भाजपा पदाधिकारी हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी – आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान से समृद्धि का नया मार्ग[/caption]

इस कार्यक्रम का संचालन जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने किया, जिन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अभियान की रूपरेखा और कार्यक्रम की विशेषताओं की जानकारी दी।

“हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” बना आत्मनिर्भर भारत का मंत्र

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि –

“हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी — यह नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव है। जब हम अपने देश में बने उत्पादों को अपनाते हैं, तो हम न केवल अपनी संस्कृति को सम्मान देते हैं, बल्कि अपने देश की अर्थव्यवस्था को भी सशक्त करते हैं। स्वदेशी अपनाना अपने कारीगरों, किसानों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।”

उन्होंने आगे कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक आंदोलन नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति और आत्मा का हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया, वोकल फॉर लोकल, स्टार्टअप इंडिया जैसे अभियानों के माध्यम से देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सांसद भारती पारधी ने रखे जीएसटी सुधारों के तथ्य

सांसद श्रीमती भारती पारधी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़े जीएसटी 2.0 सुधारों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा –

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा घोषित नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म आम जनता, किसानों, एमएसएमई, महिलाओं और युवाओं के जीवन को स्वावलंबी बनाएंगे। कृषि उपकरण, उर्वरक, डेयरी उत्पाद, स्वास्थ्य उपकरण और हस्तशिल्प पर जीएसटी घटाने से स्वदेशी उत्पाद सस्ते होंगे और किसानों, छोटे उद्योगों को सीधा लाभ मिलेगा।”

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि –

  • ट्रैक्टर पर जीएसटी दर 12% से घटाकर 5% की गई है जिससे किसान को  बचत होगी।

  • डेयरी उत्पाद, बायो-फर्टिलाइज़र, चिकित्सा उपकरण और हस्तशिल्प वस्तुओं की कीमतों में भी कमी आएगी।

  • इन सुधारों से ग्रामीण कुटीर उद्योगों को बल मिलेगा और ‘मेक इन इंडिया’ को नई गति मिलेगी।

विधायक दिनेश राय “मुनमुन” ने कहा – “यह अभियान भारत की समृद्धि का अभियान है”

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल आर्थिक सशक्तिकरण का नहीं, बल्कि सामाजिक समृद्धि का अभियान है।
उन्होंने कहा –

“सिवनी जिले में स्थानीय उत्पादों और लघु उद्योगों ने अनेक परिवारों की आजीविका और समृद्धि का आधार बनाया है। इस अभियान के माध्यम से हर नागरिक तक स्वदेशी का संदेश पहुँचेगा और देश आत्मनिर्भरता के नए युग में प्रवेश करेगा।”

गजानंद पंचेश्वर ने दी अभियान की तिथिवार रूपरेखा

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के जिला संयोजक एवं भाजपा के जिला महामंत्री  गजानंद पंचेश्वर ने बताया कि यह अभियान 25 सितंबर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती से प्रारंभ होकर 25 दिसंबर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती तक चलेगा।

[caption id="attachment_36108" align="alignright" width="300"]सिवनी भाजपा कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मंच पर सांसद भारती पारधी, विधायक दिनेश राय मुनमुन, मीना बिसेन और अन्य भाजपा पदाधिकारी हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी – आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान से समृद्धि का नया मार्ग[/caption]


इस दौरान जिलेभर में –

  • “आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन”

  • “संकल्प रथ यात्रा”

  • “हर घर स्वदेशी संदेश अभियान”
    जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे प्रमुख अतिथि एवं नेता

इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला उईके,

जीएसटी उत्सव अभियान के जिला संयोजक अखिलेश शुक्ला, सह संयोजक राजेश गुप्ता एवं अमित महाजन,

भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, आनंद शर्मा,

जिला मंत्री डॉ. अभिजीत चौहान, पूर्व जिला महामंत्री संतोष नगपुरे सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्वदेशी संकल्प: भारत के आत्मसम्मान का प्रतीक

प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने एकमत से कहा कि –

“स्वदेशी संकल्प केवल एक आर्थिक नीति नहीं, बल्कि हमारी मातृभूमि के प्रति प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। हर भारतीय को इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। यही सच्चा आत्मनिर्भर भारत का मार्ग है।

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2176301

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें