WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

प्रहलाद पटेल चुके हुऐ नेता है-कॉग्रेस

सिवनी यशो:- जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी के जिला संगठन मंत्री एड. पंकज शर्मा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि प्रहलाद पटेल 2 बार सिवनी, 1 बार बालाघाट व 2 बार दमोह से सांसद रह केंद्रीय राज्य मंत्री के तौर पर कार्य कर रहें है। सिवनी सांसद के तौर पर प्रहलाद पटेल की उपलब्धि शून्य है, इसी तरह बालाघाट व दमोह के सांसद रहते हुऐ भी इनकी उपलब्धियों के एक भी पत्थर लोकसभा क्षेत्रों में दिखाई नहीं देते है। केन्द्रीय राज्यमंत्री के रूप में भी सिवनी जिले को लाभंावित करने का कोई कार्य इनके द्वारा किया ही नहीं गया है। वे संसदीय क्षेत्र में गुटबाजी फैलाने के अलावा अन्य कोई कार्य करते ही नहीं है, यदि सिवनी संसदीय क्षेत्र में एक भी भूमिपूजन या शिलान्यास का पत्थर भी लगा हो तो भाजपा बताऐ, अलबत्ता सिवनी की डालडा फैक्ट्री, लोहा फैक्ट्री व डिस्टीलरी जैसे उद्योग धंधे इनके संसदीय कार्यकाल में ही बंद हुऐ है, जो इनकी कार्यप्रणाली को परिलक्षित करता है। केन्द्रीय मंत्री रहते हुऐ भी इन्होंने सिवनी के साथ छल किया है, एक भी सौगात सिवनी के लिये उन्होंने मंत्री रहते हुऐ नहीं दिलवाई है और न ही बालाघाट व दमोह के लिये उन्होंने कोई कार्य किया है।
श्री शर्मा ने आगे बताया कि कमलनाथ जी ने शहरी विकास मंत्री रहते हुऐ 100 करोड रूपये सिवनी जिले को प्रदान किया था मुख्यमंत्री रहते हुऐ भी उन्होंने जन हितकारी योजनाओं सहित गौशालाएॅ खुलवाई जिन्हें भाजपा ने बंद करवा दिया। साथ ही सिवनी जिले के हजारो किसानों का कर्ज माफ किया वही छिन्दवाड़ा जिले की भूमि डुबाकर सिवनी जिले के किसानों को पेंच व्यपर्तन योजना का लाभ दिया। सनातन की रक्षा की छद्म बात करने वाली भाजपा यह बताऐ कि पूज्य रामायण को जलाने वालों को चुनावी टिकट क्यों दिया गया। अब जब करने व कहने को कुछ न बचा हो एक सीनियर व्यक्ति को जो परम हनुमान भक्त है को थका हुआ कहकर अपनी चुकी व कुंठित मानसिकता का परिचय दिया है। वास्तव में प्रहलाद पटेल स्वयं चुके हुऐ नेता हैं तभी तो उनका डिमोशन कर विधानसभा लडाया जा रहा है, जिसमें भी वे हार रहें हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!