Chhindwara 08 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- प्रखर अग्रवाल पिता स्व. राजेश (राजू) राधेश्याम अग्रवाल, माता श्रीमती पुष्पा देवी राजेश अग्रवाल निवासी – गांधीगंज ंिछंदवाडा जिले के प्रथम चार्टर होल्डर बने उन्होनें सी. एफ. ए. की परीक्षा उत्तीर्ण कर इस उपाधि को हासिल की है । सी.एफ.ए. चार्टर धारकचार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (सी.एफ.ए.) चार्टर रखने वाला व्यक्ति कहलता है, यह एक प्रतिष्ठित पेशेवर पदनाम है जो (सी.एफ.ए.) इंस्टीट्यूट द्वारा प्रदान किया जाता है, जो निवेश विश्लेषण और पोर्टफोलियो प्रबंधन में उच्च स्तर की क्षमता को दर्शाता है । इस परीक्षा को उम्मीदवार सफलतापूर्वक कार्यक्रम पूरा कर अन्य व्यावसायिक आवश्यकताओं को पूरा करता है, उसे सीएफए चार्टर से सम्मानित किया जाता है और वह सीएफए चार्टर – धारक बन जाता है।
सी.एफ.ए. चार्टर प्राप्त करना एक अत्यधिक चयनात्मक प्रक्रिया है। पाँच में से एक से भी कम उम्मीदवार (सी.एफ.ए.) चार्टर धारक बन पाते हैं, और हमारे जिले प्रखर अग्रवाल राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस परीक्षा में शामिल होने वाले जिले के एकमात्र विद्यार्थी हैं, जिन्होनें यह परीक्षा उत्तीर्ण कर इस उपाधि को प्राप्त किया है । उन्होने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माताजी श्रीमती पुष्पा, बड़े पापा दिनेश अग्रवाल, उमेश अग्रवाल एवं चाचा विजय अग्रवाल सहित सभी परिवारजन एवं हितैषियों को दिया ।



