छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा, जैतपुर में श्रीमद भागवत कथा

सिवनी यशो:- अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर 22 जनवरी से जैतपुर कलाँ में देवी मंदिर प्रांगण में श्रीमद भागवत कथा आयोजन किया जा रहा है । यह अमृतमयी भागवत कथा 22 जनवरी से प्रारंभ होकर 28 जनवरी तक बाल व्यास पंडित प्रेमकृष्ण शास्त्री के मुखारबिंद से प्रवाहित होगी ।
जैतपुर कलाँ के ग्रामीण द्वारा आयोजित भागवत कथा प्रभु श्रीराम की अयोध्या में हो रही प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है । भगवान बांकेबिहारी एवं ब्रम्हलीन जगदगुरू शंकराचार्य जी महाराज की कृपा से रस सिद्ध ब्रम्हमंडली के आदि व्यास आचार्य प्रवर परम पूज्य स्व. पं. रामसेवक शास्त्री के पौत्र बालव्यास कथा प्रबोधनकार पंडित प्रेमकृष्ण पुरूषोत्तम तिवारी की मधुर वाणी से श्रीमद भागवत महापुराण का यह आयोजन भक्ति की गंगा बहाने वाला है कथा 22 जनवारी से दोपहर 1:30 बजे प्रारंभ होगी इस आनंद और भक्ति के सागर में आयोजको ने सभी धर्मानुरागियों से उपस्थिती की आग्रह किया है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button