मध्यप्रदेशसिवनी

प्रेस एसोसिएशन, जिला सिवनी के चुनाव 9 नवम्बर को

सदस्यता की अंतिम तिथि 6 नवम्बर तय, छह पदों पर होंगे चुनाव

Seoni 30 October 2025

सिवनी यशो:- प्रेस एसोसिएशन, जिला सिवनी के वार्षिक चुनाव 2025 की तिथि घोषित कर दी गई है। चुनाव 9 नवम्बर 2025 (रविवार) को होटल बाहुबली, 12 पत्थर, सिवनी में संपन्न होंगे।

सदस्यता की अंतिम तिथि 6 नवम्बर

संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार सदस्यता प्राप्त करने या नवीनीकरण की अंतिम तिथि 6 नवम्बर 2025, शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है।

  • पुराने सदस्यों को सदस्यता नवीनीकरण हेतु ₹300 शुल्क देना होगा।

  • नए सदस्यों को आईडी कार्ड या प्रो कार्ड प्रस्तुत कर ₹500 शुल्क जमा करना अनिवार्य रहेगा।

 विभिन्न पदों के लिए शुल्क

चुनाव में निर्धारित पदों के लिए शुल्क इस प्रकार रखे गए हैं —

  • अध्यक्ष पद: 4000

  • उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष पद: 2500

  • सह सचिव पद: 1500

कुल छह पदों पर होगा चुनाव

  1. अध्यक्ष – 1 पद

  2. उपाध्यक्ष – 2 पद

  3. सचिव – 1 पद

  4. कोषाध्यक्ष – 1 पद

  5. सह सचिव – 2 पद

महत्वपूर्ण तिथियाँ

नियम एवं निर्देश

 एक संस्थान से केवल एक व्यक्ति को मतदान का अधिकार होगा।
 केवल 1 वर्ष से अधिक पुरानी सदस्यता वाले सदस्य ही चुनाव लड़ सकेंगे।
 अन्य पत्रकारिता संगठन के पदाधिकारी प्रत्याशी नहीं बन सकेंगे।
 पुराने सदस्य (सिवनी शहर या बाहर के) मतदान कर सकेंगे, जबकि नए सदस्य केवल सिवनी शहर के होंगे।
 पुरानी कार्यकारिणी के 21 सदस्यों को प्रो कार्ड प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी।
 अन्य किसी सदस्य पर आपत्ति आने पर उसे आईडी/प्रो कार्ड प्रस्तुत करना होगा।

 संगठन की अपील

प्रेस एसोसिएशन, जिला सिवनी ने सभी पत्रकार सदस्यों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि में अपनी सदस्यता और नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करें तथा संगठनात्मक चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाएँ।

http://mediamorcha.com/entries/%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7-%E0%A4%96%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82/%E0%A4%AA-%E0%A4%B0-%E0%A4%B8-%E0%A4%95-%E0%A4%B2%E0%A4%AC-%E0%A4%B8-%E0%A4%B5%E0%A4%A8-%E0%A4%95–%E0%A4%9A-%E0%A4%A8-%E0%A4%B5-%E0%A4%B8-%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%A8

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!