16 वर्षीय किशोरी का शव फंदे पर मिला, लुडगी गांव में सनसनी; मौत की वजह की जांच में जुटी पुलिस
छपारा थाना क्षेत्र की घटना, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया; पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
सिवनी लुडगी लड़की की मौत : लुडगी गांव में 16 वर्षीय किशोरी का शव फंदे पर मिला, पुलिस जांच में जुटी
Seoni 20 July 2026
सिवनी / छपारा यशो:- छपारा विकासखंड के ग्राम लुडगी में 16 वर्षीय किशोरी का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही छपारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम लुडगी निवासी अंजलि भारती (16 वर्ष), पिता रामू भारती का शव घर के एक कमरे में गमछे के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी परिजनों ने तत्काल पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा भेजा गया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।
मौत के कारणों की जांच जारी
फिलहाल किशोरी की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े :-
सहकारी बैंक में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 3 साल से जमे 8 शाखा प्रबंधकों समेत 9 कर्मचारियों के तबादले



