कांग्रेस संगठन को धार देने की तैयारी, 4-5 अगस्त को सिवनी में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर ब्लॉक और मंडलम अध्यक्षों को मिलेगा संगठन मजबूती का प्रशिक्षण, जिला अध्यक्ष नरेश मरावी ने नियुक्त किए ब्लॉक प्रभारी
Seoni Congress Training Camp – सिवनी में 4-5 अगस्त को कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, संगठन मजबूती के लिए ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति
Seoni 20 July 2026
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार कांग्रेस संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सिवनी में 4 एवं 5 अगस्त 2026 को जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।
इस प्रशिक्षण शिविर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों एवं नवनियुक्त मंडलम कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश मरावी ने प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर विभिन्न ब्लॉकों के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं।
इन प्रभारियों की जिम्मेदारी अपने-अपने क्षेत्रों के ब्लॉक एवं मंडलम कांग्रेस अध्यक्षों से संपर्क कर प्रशिक्षण शिविर में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना होगी।
इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
नेपाल सिंह ठाकुर, राजेश दुबे (सालीवाड़ा), राजेंद्र पटेल (केदारपुर), रामेंद्र सिंह ठाकुर, दिलीप रक्सेल (कान्हीवाड़ा), मुकेश जैन, अनीक मोहम्मद खान (धानौरा), जयकेश पटेल, आदित्य सिंह (छपारा), प्रमोद मोदी, हर्षवर्धन सिंह, लकी बघेल (केवलारी), संदीप बंटी जैन (लखनादौन), आनंद भगत (ऊगली), प्रशांत यादव (आदेगांव), चित्रकांत शिवहरे (धूमा), देवेंद्र सर्वेया तथा अखिलेश जैन (नागनदेवरी) को ब्लॉक प्रभारी बनाया गया है।
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर रहेगा फोकस
प्रशिक्षण शिविर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रशिक्षण पदाधिकारी संगठन के मूल सिद्धांतों, संगठनात्मक संरचना, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तृत मार्गदर्शन देंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने सभी नियुक्त प्रभारियों से अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों के ब्लॉक एवं मंडलम अध्यक्षों से समन्वय स्थापित कर दोनों दिन प्रशिक्षण शिविर में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराने की अपील की है।
यह भी पढ़े :-
आईटीआई छात्र को बंधक बनाकर पीटने वाले गिरोह के 4 और आरोपी गिरफ्तार; 9 जेल में, 1 अब भी फरार



