251वें संगीतमय सुंदरकांड का ऐतिहासिक पड़ाव आज, रुद्रावतार हनुमान मंदिर में उमड़ेगी आस्था की भीड़
सुबह पंचामृत अभिषेक और विशेष चोला श्रृंगार, शाम को सुंदरकांड, भजन संध्या, महाआरती और रामभोज; प्रसिद्ध भजन गायक शिवशंकर पिटनिया देंगे प्रस्तुति
Rudravatar Hanuman Mandir Seoni – रुद्रावतार हनुमान मंदिर में आज 251वें संगीतमय सुंदरकांड का भव्य आयोजन, शाम को भजन संध्या और रामभोज
Seoni 20 July 2026
सिवनी यशो:- शहर के जिला अस्पताल के सामने स्थित रुद्रावतार हनुमान मंदिर में मंगलवार, 21 जुलाई को 251वें संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस ऐतिहासिक धार्मिक अवसर को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सुबह से देर रात तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, भजन संध्या और रामभोज का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
मंदिर के पुजारी अर्जुन पंडा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे पंचामृत अभिषेक एवं भगवान रुद्रावतार हनुमान जी के विशेष चोला श्रृंगार से होगी। इसके बाद पूजन-अर्चन, दिव्य श्रृंगार दर्शन और श्रद्धालुओं के दर्शन का क्रम पूरे दिन चलता रहेगा।
लगातार जारी है सुंदरकांड की परंपरा
मंदिर में 27 फरवरी 2024 से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार नियमित रूप से संगीतमय सुंदरकांड पाठ आयोजित किया जा रहा है।
श्रद्धालुओं की निरंतर आस्था और सहभागिता के कारण यह आयोजन अब अपने 251वें गौरवपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया है। यह केवल एक संख्या नहीं, बल्कि लगातार चल रही भक्ति, अनुशासन और सेवा भावना का प्रतीक बन चुका है।
भजन संध्या में गूंजेंगे राम और हनुमान के जयकारे
शाम को संगीतमय सुंदरकांड पाठ की पूर्णाहुति के बाद सामूहिक हनुमान चालीसा, महाआरती और भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा।
प्रसिद्ध भजन गायक शिवशंकर पिटनिया अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भगवान श्रीराम और पवनपुत्र हनुमान के जयघोष से गुंजायमान रहेगा।
रामभोज का मिलेगा प्रसाद
कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए रामभोज (महाप्रसाद) का वितरण किया जाएगा। मंदिर समिति ने नगर एवं आसपास के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।
यह भी पढ़े :-
आज पंचमुखी हनुमान मंदिर में महाआरती एवं होगा महाप्रसाद का वितरण
आस्था का केंद्र बना रुद्रावतार हनुमान मंदिर
PM मोदी ने किया छिंदवाड़ा और जुन्नारदेव रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण, 43 करोड़ से बदली तस्वीर
https://shikhandinews.com/seoni-rudravtar-hanuman-temple-hanuman-janmotsav-bhandara-shobhayatra/



