केवलारी एवं बरघाट भाजपा मंडलो की कार्यकारणी घोषित
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी
Seoni 11 May 2025
सिवनी यशो:- :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की सहमति से केवलारी विधानसभा के चार मंडल क्रमश: केवलार, छींदा खैरलांजी, छपारा एवं उगली तथा बरघाट विधानसभा के तीन मंडल क्रमश: बरघाट, धारना एवं गंगेरूआ मंडल अध्यक्षों द्वारा मंडल कार्यकारणी घोषित कर दी है । घोषित कार्यकारणी में पदाधिकारियों सहित कार्यसमिति में 61 सदस्यों का समावेश है । भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने मंडलों में नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुये सभी से पद और पार्टी की गरिमा के अनुकूल जिम्मेदारी का सफल निर्वहन करने की अपेक्षा जताई है । मंडलों की घोषित कार्यसमिति निम्मनानुसार जारी जारी की गयी है –
भाजपा मंडल केवलारी
केवलारी भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप बघेल ने अपनी मंडल कार्यसमिति में 6 उपाध्यक्ष क्रमश: शिव चौधरी केवलारी, श्रीमती गीता प्रमोद यादव केवलारी, सुधीर पांडे केवलारी, बाबूलाल जंघेला केवलारी, अमित तिवारी केवलारी, एवं रवि जंघेला केवलारी को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है । सतीश राय केवलारी एवं दीपचंद पिपरैया केवलारी को महामंत्री का दायित्व दिया गया है । 6 मंत्री क्रमश: श्रीमती ममता बघेल केवलारी श्रीमती त्रिवेणी दमाहे केवलारी श्रीमती नीलिमा जगन्नाथ साहू केवलारी श्रीमती बाई चंपा दिलीप काकोडिया मरकावाड़ा, हरिप्रसाद झारिया जामुनपानी एवं पुरूषोत्तम बघेल बगलई को मंत्री पद पर नियुक्त किया है तथा राकेश तिवारी केवलारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है, श्रीमती वर्षा विनोद रजक केवलारी को कार्यालय मंत्री, विनोद सिसोदिया केवलारी को मीडिया प्रभारी,दिनेश यादव खरसारू को सोशल मीडिया संयोजक तथा पिपिन ठाकुर केवलारी को आई टी का मंडल संयोजक नियुक्त करने के साथ कार्यसमिति सदस्यों को कार्यकारणी मेें शामिल किया गया है ।
भाजपा मंडल छींदा खैरलाँजी
इसी प्रकार छींदा खैरलांजी मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन सिंह राजपूत ने अपनी मंडल कार्यसमिति में 6 उपाध्यक्ष क्रमश: श्रीमती सदाफूल गहनसिंह भलावी केवलारी खेड़ा, श्रीमती रानू बिहारी लाल दुबे मान्हनवाड़ा, बीरेन्द्र सिंह राजपूत खैरलाँजी, ओमकार ठाकुर किमाची, सरदार सिंह राजपूत डुंगरिया, एवं राजेश ठाकुर देहवानी, को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है, पीतम मसराम सालीवाड़ा एवं ललित राय छींदा को महामंत्री का दायित्व दिया गया है । 6 मंत्री क्रमश: श्यामलाल झारिया पुतर्रा, श्रीमती सुमन सुफल सिंह राजपूत कोहका, रामकुमार नागेश्वर अहरवाड़ा, श्रीमती सावित्री गणेश अरमोती जोहरीटोला, अलेकश सिंह राजपूत बंदेली एवं श्रीमती सोमती बलराम साहू थावरी को मंत्री नियुक्त किया है तथा अजय राय छींदा को कोषाध्यक्ष तथा सुमरन पंचेश्वर खुर्शीपार दीप को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है, राजकुमार झारिया खुर्शीपार दीप को कार्यालय मंत्री एवं राजकुमार यादव छींदा को सह कार्यलय मंत्री बनाया गया है । रंजीत ठाकुर देहवानी को मीडिया प्रभारी, संतोष साहू किमाची को सोशल मीडिया संयोजक तथा श्रीमती मोमलता राजकुमार गजेन्द सुकतरा को आई टी का मंडल संयोजक नियुक्त करने के साथ कार्यसमिति सदस्यों को कार्यकारणी मेें शामिल किया गया है ।
भाजपा मंडल छपारा
छपारा मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह ठाकुर ने अपनी मंडल कार्यसमिति में 6 उपाध्यक्ष क्रमश: मुकेश रजक छपारा, सनील दत्त पाठक छपारा, धर्मेन्द्र जैन छपारा, राजेश सराठे सुआखेड़ा, सौरभ सिसोदिया छपारा, एवं शुभम सिह छपारा कला को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है,राघवेन्द्र नारायण पाठक छपारा एवं श्रीमती रेखा जावरे छपारा को महमंत्री को बनाया है, 6 मंत्री क्रमश: श्रीमती कमला बेलवंशी छपारा, राजेन्द्र पटेल भीमगढ़, श्रीमती गोमती ब्रजेश परते कोडिय़ामाल, श्रीमती हेमलता रमेश डहेरिया सिमरिया, विजय चंद्रवंशी पायली खुर्द, एवं चूरामन जावरे प्रतापगढ़ को मंत्री पद पर नियुक्त किया है। श्रीमती ममता सल्लाम छपारा को कोषाध्यक्ष एवं गगल साहू छपारा को सह क ोषाध्यक्ष बनाया गया है,ललित सोनी छपारा कार्यालय मंत्री एवं मानेन्द्र सिंह झिलमिली को सह कार्यालय मंत्री, रफीक खान छपारा को मीडिया प्रभारी, प्रदीप जैन छपारा को सह मीडिया प्रभारी,पवन बरमैया अंजनिया को सोशल मीडिया संयोजक, विकास सैयाम छपारा आई टी का मंडल संयोजक नियुक्त करने के साथ कार्यसमिति सदस्यों को कार्यकारणी मेें शामिल किया गया है ।
भाजपा मंडल उगली
उगली मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी ने अपनी मंडल कार्यसमिति में 6 उपाध्यक्ष क्रमश: विष्णु श्रीवास्त्री उगली, संतोष पंचेश्वर सकरी, सरवन भोला अहिरवार उगली, बसंत देशमुख घाट खड़पडिय़ा, श्रीमती भारती मनोज राणा जेवनारा एवं श्रीमती प्रीति शर्मा सरेखा कला को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है दिलीप कुशरे खड़पडिय़ा एवं तीरथ ठाकरे पोंडी को महामंत्री का दायित्व सौंपा है । कार्यकारणी में छ: मंत्री क्रमश:श्रीमती आशा प्रहलाद केकती भरवेली, घनश्याम काकोडिय़ा खैरी, रामकुमार राहंगडाले पांडीवाडा, श्रीमती सुशीला टांडे ढुटेरा, श्रीमती चंद्रशीला लिल्हारे मोहबर्रा, एवं घनश्याम ठाकरे सोनखार को मंत्री नियुक्त किया है । दिनेश मोतीचूर पंडिया छपारा को कोषाध्यक्ष, बसंत पटले कातोली को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है, शिवकुमार चंदेश्चर पिपरिया को कार्यालय मंत्री देवेश ठाकुर उगली को मीडिया प्रभारी,महेश जैतवार सारसडोल को सह मीडिया प्रभारी, श्याम सुंदर ठाकरे घूरवाड़ा को सोशल मीडिया प्रभारी तथा अंशुल जैन सरेखा कला को सह संयोजक सोशल मीडिया एवं ओमेश्वर राहंगडाले सरेखा टोला को आई टी का मंडल संयोजक नियुक्त करने के साथ कार्यसमिति सदस्यों को कार्यकारणी मेें शामिल किया गया है ।
भाजपा मंडल बरघाट
बरघाट मंडल की भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत राहंगडाले ने अपनी मंडल कार्यसमिति में 6 उपाध्यक्ष क्रमश: दिलीप पटले मानेगांव, विनोद चौरसिया टिकारी आमागढ़, संजय राहंगडाले पौनिया, राम पटले साल्हे कोसमी, रमन लुधियाना बरघाट एवं मयंक पटले खूंट को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है,रितेश जायसवाल पिंडरई एवं महेन्द्र सोनी बरघाट को महामंत्री का दायित्व सौंपा है । कार्यकारणी में छ: मंत्री क्रमश: श्रीमती नीतू बिसेन मगरकठा, श्रीमती गोमता राजेन्द्र राउत जेवनारा, श्रीमती रेखा चंद्रकिशोर राहंगडाले मानेगांव खुर्द, श्रीमती गीता भवानी बरमैया लोहारा, श्रीमती मीना उइके बरघाट, एवं आदित्य बिसेल को मंत्री को नियुक्त किया है । कार्यकारणी में विकास जैन बरघाट को कोषाध्यक्ष रामनाथ हुमने बम्होड़ी को सह कोषाध्यक्ष, सरेश उईके सिंगपुर को कार्यालय मंत्री, सीताराम राहंगडाले बरघाट को सह कार्यालय मंत्री, हेमेन्द्र राजपूत आमागढ़ को मीडिया प्रभारी, विजय टेमरे जेवनारा को सोशल मीडिया संयोजक एवं राहुल परते खंूट आई.टी सेल संयोजक नियुक्त करने के साथ कार्यसमिति सदस्यों को कार्यकारणी मेें शामिल किया गया है ।
भाजपा मंडल गंगेरूआ
गंगेरूआ मंडल की भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव बिसेन ने अपनी मंडल कार्यसमिति में 6 उपाध्यक्ष क्रमश: हरेन्द्र पटले दूल्हापुर, भूपेन्द्र बोपचे ताखला कला, महेश मात्रे काठी, श्रीमती भारती तुमेश बोपचे गुर्रापाठा, कमलेश राहंगडाले जाम एवं उजेश पटले दोंदीवाड़ा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है,श्रीमती राखी भारती धपारा गंगरूआ एवं सुनील अवधिया आष्टा को महामंत्री का दायित्व सौंपा है । कार्यकारणी में छ: मंत्री क्रमश: श्रीमती रजनी उइके पांढरवानी, दमयंती बोपचे मोहगांव, श्रीमती शीला भालेकर धपारा प्रहलाद कुशमारे आष्टा, श्रीमती भावना विनोद बिसेन पांढरवानी एवं कुलदीप बिसेन को मंत्री को नियुक्त किया है । कार्यकारणी में नवीन बोपचे अरी को कोषाध्यक्ष, रीमचंद राहंगडाले दौदीवाड़ा को कार्यालय मंत्री,गिरवर पारधी धपारा सह कार्यालय मंत्री योगेश ठाकुर धपारा को मीडिया प्रभारी, रंजीत ठाकुर निवारी को सोशल मीडिया संयोजक एवं कमलेश ठाकुर पाढरवानी को सह सोशल मीडिया संयोजक तथा विवेक जायसवाल अरी को आई टी का मंडल संयोजक एवं अमोल बिसेन को सह आई.टी संयोजक नियुक्त करने के साथ कार्यसमिति सदस्यों को कार्यकारणी मेें शामिल किया गया है ।
भाजपा मंडल धारना
धारना मंडल की भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमत पंचेश्वर ने अपनी मंडल कार्यसमिति में 6 उपाध्यक्ष क्रमश: धनपाल राहंगडाले सैला, डां. राजेन्द्र कटरे बेहरई, सतेन्द्र राहंगडाले सिलघाट, राजेन्द्र पंचेश्वर खारी, गजानंद बिसेन जनमखारी,एवं तारेन्द्र कटरे खामी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है,रवि रांहगडाले धारना एवं रितेश मरकाम टेटमा को महामंत्री का दायित्व सौंपा है । कार्यकारणी में छ: मंत्री क्रमश: श्रीमती प्रीति लोकमन गौतम सरेखा, श्रीमती भूमिका रांहगडांले लालपुर, श्रीमती लता काढ़े धारनाकलाँ, श्रीमती धनवंती उईके चिमनाखारी, लकेश क्षीरसागर मऊ, एवं श्रीमती सविता राजकुमार ब्रम्हे उमरवाड़ा को मंत्री को नियुक्त किया है । कार्यकारणी में घनश्याम पंचेश्वर ताखला खुर्द को कोषाध्यक्ष अखिलेश राहंगडाले धारना कला को मीडिया प्रभारी, दुर्गाप्रसाद रांहगडाले मऊ को सोशल मीडिया संयोजक एवं राकेश ब्रम्हे बेहरई आई.टी संयोजक नियुक्त करने के साथ कार्यसमिति सदस्यों को कार्यकारणी मेें शामिल किया गया है ।
7 mandal karykarini keolari barghat




