राहुल गांधी ने रायबरेली से भरा नामांकन
रायबरेली – रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर राहुल गांधी ने नामांकन दाखिल किया। राहुल गांधी के रायबरेली पहुँचने पर सपा कार्यकत्र्ताओं ने हंगामा भी किया और राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाये जानकारी के अनुसार सपा और कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं के बीच झड़प भी हुई पुलिस को माहौल शांत करने में काफी मशक्कत करना पड़ी आज नामांकन का आखिरी दिन था ।
हालांकि राहुल गांधी के नाम के एलान के साथ ही भारी उत्साह है । राहुल गांधी के नामांकन फॉर्म भरे जाने के दौरान राहुल गांधी के साथ निवर्तमान सांसद सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा मुख्य रूप से मौजूद रहे। वहीं अमेठी से गांधी परिवार के नजदीके केएल शर्मा ने नामांकन दाखिल किया और उनकी नामांकन रैली में श्रीमती प्रियका वाड्रा सहित कांग्रेस के अन्य नेता शामिल हुये ।
प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी पर कसा तंज कहा डरो मत … भागो मत
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के रायबरेली से फार्म भरने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की एक सभा में कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता श्रीमती सोनिया गांधी चुनाव से डर कर राज्यसभा के रास्ते सांसद बन गयी है राहुल गांधी को वायनाड में हार का डर सता रहा है उन्हें अमेठी में डर था तो अब उन्होंने रायबरेली से अपना पर्चा भरा है । प्रधानमांत्री मोदी ने तंज कसते हुये कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी कांंग्रेस के नेताओं से कहते रहे है कि डरो मत अब मै उन्हें कहता हूँ कि डरो मत……भागो मत । उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पहले से कम सीटे आने वाली है । केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के नेता अमित शाह ने भी कहा है कि राहुल गांधी रायबरेली में भारी मतों से पराजित होने वाले है और भाजपा के प्रत्याशी के प्रत्याशी की प्रचंड जीत होगी ।
https://x.com/narendramodi/status/1786305465011363867



