नई रेल व यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की मांग की, रेल्वे विकास समिति ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन
Seoni 24 May 2025
सिवनी यशो:- जिला मुख्यालय सिवनी से रेलो के विस्तार को लेकर एवं यात्रियों की सुविधाओं के लेकर ज्ञापन सौपा गया है दक्षिण पूर्व रेल्वे मंडल नागपुर के डीआरएम को एवं स्टेशन मास्टर के माध्यम से सिवनी रेल विकास समिति ने मंाग रखी है समिति के अध्यक्ष घनश्याम सनोडिया सचिव मुनिया टांक कोषाध्यक्ष दीपक पंजाबी, संयोजक विनय सराफ सहित नवेन्द्र मिश्रा मीडिया प्रभारी सत्यम सूर्यवंशी संजू जैन आदि ने अपनी बात रखी है।
धनश्याम सनोडिया ने कहा कि वर्तमान प्लेटफार्म नंबर 1 में लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जाये। सिवनी का वर्तमान पार्सल लोड 3 टन के आसपास है इसलिए यह सुविधा जल्द प्रारंभ की जाये। दीपक पंजाबी ने कहा कि पंचवैली को सिवनी से चलने हेतु अनुमति प्रदान की जाये, सिवनी से अमला तक सिंगल ट्रेक को डबल किया जाये। विनय सराफ ने कहा कि सिवनी स्टेशन पर वाशिंग वाटर रिफ्युलिंग पाइप लाइन की व्यवस्था हो हमारी आर्थिक राजधानी मुबई के लिए कोई ट्रेन हमें दी जाये जिससे मल्टी नेशन कंपनी के उत्पादों का व्यापार करना सुगम हो सकें। इसके अतिरिक्त सिवनी से छत्तीसगढ़ तक तथा चित्रकुट के लिए नई ट्रेन प्रांरभ किया जाने की भी मांग की गई है।
जिले वासियों को रेल्वे विस्तार के लिए फिर से मुखर होना पडेगा, तथा अपनी बात चरणबद्ध आंदोलन के माध्यम से रखने के लिए पहल करनी पडेगी सिवनी रेल्वे विकास समिति इस संबंध में चर्चा के उपरांत अपनी रणनीति तैयार करेगी, जिससे आंदोलन को बल मिल और नई ट्रेनों की सौगात मिल सकें।



