देश विदेशधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

राम लला का जन्मोत्सव- शाम 4 बजे निकलेगी भव्य शोभायात्रा

     सिवनी यशो:- जिला मुख्यालय में वर्षो से भगवान श्री राम के जन्म उत्सव के पर्व पर 4 दिवसीय आयोजन गाँधी चौक में किये जाते है, विगत 3 दिनों से हर दिन रात 8 बजे भव्य भगवान राम दरबार में माता जानकी,भगवान लक्ष्मण, पवनपुत्र हनुमान जी के प्रतिमा के समक्ष विशाल जन समुदाय द्वारा राम जी की सगीतमय महाआरती आयोजित हो रही है, जिसमे हजारो महिला, पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं की भी उपस्थिति रहती है।
राम जन्म उत्सव समिति से मिली जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को दोपहर 12 बजे श्री राम मंदिर परिसर गांधी चौक में भगवान राम लला का जन्मोत्सव पूरे विधि विधान के साथ प्रकांड पंडितों के सान्निध्य में होगा, दोपहर में हवन पूजन के बाद शाम 4 बजे गांधी चौक से एक विशाल श्रीराम शोभायात्रा निकाली जाएगी ।
शोभायात्रा श्रीराम मंदिर से निकलकर काली चौक से बरघाट नाका, गणेश मंदिर होते पुन: गांधी चौक शुक्रवारी होते हुए नेहरू रोड से गिरजा कुंड, दुर्गा चौक, मठ मन्दिर तालाब से होते हुए छिन्दवाड़ा चौक, गणेश मंदिर, महावीर मढिया, शंकर मढिया, नगर पालिका चौक से होते हुए पुन: नेहरू रोड से गांधी चौक वापिस होगी, जहां रात्रि में सभी भक्तजनों के प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। समिति ने सभी सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संगठनों, युवाओ, महिलाओं व सनातनियो से इस विशाल शोभायात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!