WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

नियम विरूद्ध संचालित वाहनों से चार लाख से अधिक अर्थदण्ड की वसूली

Seoni 17 February 2025
सिवनी यशो:-    कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशों के परिपालन में परिवहन विभाग द्वारा 09.02.2025 से 15.02.2025 तक सिवनी एवं अन्य चेक प्वाइंट में लगभग 600 वाहनों की जाँच की गई। जिसमें 78 वाहनों पर कुल 4,03,400 का अर्थदण्ड वसूल किया गया।
      जाँच दौरान स्कूल बस क्रमांक MP22P0462 जो कि केवलारी मार्ग पर संचालित पाई गई, जाँच दौरान वाहन बिना फिटनेस, बिना बीमा एवं बिना परमिट संचालन किए जाने पर 18,000/- का समन शुल्क आरोपित किया गया। वाहन क्रमांक MH25AJ6980, MH25AJ6982 एव MH25AJ6983 जो कि बिना मध्यप्रदेश राज्य का कर एवं बिना परमिट संचालित पाये जाने पर उक्त वाहनों को जब्त किया पश्चात् प्रत्येक वाहन से 43,300/- का अर्थदण्ड आरोपित करते हुए कुल 1,29,900/- का समन शुल्क वसूल किया गया। इसी क्रम में ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 03 वाहनों से कुल 16,000/- का समन शुल्क वसूल किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!