मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

रेडक्रॉस का निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न, सिवनी के डॉ. श्याम सिंह कुमरे बने चेयरमैन

पहली बार आदिवासी समाज से किसी अधिकारी को मिला यह दायित्व

Seoni 07 November 2025

भोपाल / सिवनी यशो :- भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, मध्यप्रदेश राज्य शाखा का निर्वाचन गुरुवार, 6 नवंबर 2025 को निर्विरोध सम्पन्न हुआ। यह निर्वाचन कलेक्टर जिला भोपाल एवं निर्वाचन अधिकारी के तत्वाधान में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा समिति नियम 2017 तथा माननीय राज्यपाल महोदय के निर्देशानुसार कराया गया।

रेडक्रॉस के जनरल सेक्रेटरी श्री रामेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश की 47 जिला शाखाओं से निर्वाचित प्रतिनिधियों के नाम प्राप्त होने के बाद राज्य स्तरीय पदों के लिए निर्धारित समय-सारणी के अनुसार नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न की गई।

नामांकन के दौरान—

चेयरमैन पद के लिए सिवनी जिले के पूर्व आईएएस डॉ. श्याम सिंह कुमरे,

वाइस चेयरमैन पद के लिए रतलाम के मनीष रावल तथा

मानसेवी कोषाध्यक्ष पद के लिए बेतुल के दीपेश मेहता ने नामांकन दाखिल किया।

निर्धारित अवधि में अन्य कोई प्रत्याशी नामांकन नहीं दाखिल करने से तीनों पदों पर निर्वाचन निर्विरोध घोषित किया गया।

निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर भोपाल द्वारा निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई और उसका प्रतिवेदन माननीय राज्यपाल महोदय को भेजा गया है। राज्यपाल द्वारा शीघ्र ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं 47 जिला शाखाओं के प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जाएगी और नई प्रबंध समिति का गठन किया जाएगा।

✳️ डॉ. श्याम सिंह कुमरे का योगदान

डॉ. कुमरे मध्यप्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं और माननीय राज्यपाल महोदय के विधि सलाहकार के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट विक्रांत सिंह कुमरे उनके पुत्र हैं।

उन्होंने अपने कार्यकाल में जनजातीय समाज,  PESA कानून,

वनाधिकार अधिनियम जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह पहली बार है जब रेडक्रॉस सोसायटी के सर्वोच्च पद पर किसी जनजातीय समाज के प्रतिनिधि को अवसर मिला है।

इससे प्रदेश, विशेषकर आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक सेवा और

स्वास्थ्य कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B3%C3%8E%C2%B5%C2%B9&fontname=%C3%86%C3%AF%C3%AE%C3%B4%C3%85%C3%AE%C3%A7%C3%AC%C3%A9%C3%B3%C3%A8&LocID=32&pubdate=03/03/2025

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button