सिवनी

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

घायल को पुलिस वाहन से केवलारी अस्पताल उपचार भेजा

Seoni 24 August 2025

सिवनी यशो:-  केवलारी थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में वृद्ध महिला की मौत हो गई जबकि बाईक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 अर्जुनझिर मार्ग पर हुई इस सड़क दुघर्टना में मृत वृद्ध महिला कुम्भड़ा निवासी है , जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका नाम राहुल बताया गया है।

सड़क दुर्घटना कैसे हुई

जानकारी के अनुसार ग्राम देवझिर निवासी राहुल बरमैया (25 वर्ष) बाइक से केवलारी की ओर जा रहा था।

ग्राम कुम्भड़ा और देवझिर के बीच मोड़ के पास 70 वर्षीय सियाबाई पंद्रे पत्नी ढब्बू लाल पंद्रे खेत किनारे अपनी बकरियां चरा रही थीं।

इसी दौरान राहुल की बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी।

हादसे में सियाबाई की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक सवार राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़े :– सड़क दुर्घटना में एक गंभीर एक की मौत

पुलिस की तत्परता

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी एस.एस. रामटेक्कर पुलिस दल के साथ मौके पर पहुँचे।

  • घायल राहुल को पुलिस वाहन से तुरंत केवलारी सिविल अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया।

  • मृत महिला के शव को भी अस्पताल पहुँचाया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!