मध्यप्रदेशसिवनी

आभार तिरंगा पदयात्रा : 35 किलोमीटर लंबी यात्रा से गूंजेगा चिमनाखरी का आभार संदेश

“गिफ्ट ए डेस्क” अभियान के तहत 22 डेस्क-बेंच प्राप्त,आभार स्वरूप 45 डेस्क-बेंच रिटर्न गिफ्ट

Seoni 24 August 2025

सिवनी यशो:- जिला कलेक्टर संस्कृति जैन द्वारा संचालित “गिफ्ट ए डेस्क अभियान” ने पूरे जिले में शिक्षा और समाजसेवा को नई दिशा दी है।

इस अभियान से प्रेरित होकर बरघाट विकासखंड के ग्राम चिमनाखरी से 26 अगस्त, मंगलवार को एक 35 किलोमीटर लंबी आभार तिरंगा पदयात्रा निकाली जाएगी,

जो सिवनी कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पहुँचेगी।

पदयात्रा का स्वरूप

  • यह पदयात्रा पूरी तरह ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अभिभावकों के सहयोग से आयोजित होगी।

  • विद्यालय नियमानुसार संचालित रहेंगे।

  • छात्रों को पदयात्रा में शामिल नहीं किया जाएगा।

  • केवल विद्यार्थियों के अभिभावक और इच्छुक ग्रामीणजन इसमें भाग ले सकेंगे।

  • आयोजकों ने विशेष अपील की है कि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो और भ्रम की स्थिति न बने।

अभियान के प्रति आभार

ग्राम चिमनाखरी के प्राथमिक विद्यालय को “गिफ्ट ए डेस्क” अभियान के तहत 22 डेस्क-बेंच प्राप्त हुए।

इसके प्रति आभार स्वरूप ग्रामीणों ने स्वयं के सहयोग से 45 डेस्क-बेंच (संख्या और बढ़ सकती है) कलेक्टर को रिटर्न गिफ्ट के रूप में भेंट करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़े :- प्रेस क्लब सिवनी की अनूठी पहल – ‘गिफ्ट अ डेस्कÓ अभियान में किया उल्लेखनीय योगदान

ग्राम का गौरव

  • पहले चिमनाखरी में केवल प्राथमिक विद्यालय था, लेकिन ग्रामीणों के प्रयास

  • और श्री ओंकार पटले की लगन से नियमों को शिथिल करते हुए यहाँ हायर सेकेंडरी विद्यालय की स्वीकृति मिली।

  • इस अवसर पर स्वयं मुख्यमंत्री का ग्राम आगमन हुआ था, जो गाँव की ऐतिहासिक उपलब्धि रही।

  • प्रधानमंत्री सड़क योजना के प्रथम चरण में जिले को मिली सात सड़कों में से पहली सड़क चिमनाखरी तक स्वीकृत हुई थी,

  • जिसका भूमि पूजन केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने किया था।

यह भी पढ़े :- बरघाट के चिमनाखरी से कलेक्ट्रेट सिवनी तक निकलेगी आभार तिरंगा पदयात्रा

आयोजन का संदेश

ओंकार पटले ने कहा –

“यह आभार पदयात्रा केवल धन्यवाद की रस्म नहीं है, बल्कि शिक्षा को नई दिशा देने का सामूहिक संकल्प है।

हम चाहते हैं कि जिले के हर नागरिक को ‘गिफ्ट ए डेस्क अभियान’ से जुड़ने की प्रेरणा मिले और शिक्षा आंदोलन को नई ऊँचाइयाँ मिलें।”

 इस तरह अब यह साफ़ है कि 35 किमी की पदयात्रा केवल ग्रामीणों और अभिभावकों की होगी, जबकि विद्यालय नियमानुसार चलेंगे

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!