मध्यप्रदेशसिवनी

विधायक के प्रयास से गंजटोला में बनेगी सड़क 

Seoni 18 February 2025
सिवनी यशो:- लखनादौन जनपद पंचायत की बडी ग्रामपंचायत गणेशगंज से गंजटोला तक पक्की सड़क नही होने से ग्रामीण जनों को आने – जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था । लेकिन अब लखनादौन विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक योगेंद्र सिंह बाबा एवं ग्राम पंचायत गणेशगंज द्वारा की गई कार्यवाही से शीघ्र ही गंज टोला तक पक्की सड़क का निर्माण किया जावेगा । 
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय विधायक योगेंद्र सिंह बाबा एवं ग्राम पंचायत गणेशगंज द्वारा किए गए प्रयासों से ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती राजकुमारी सैयाम जनपद सदस्य अजय सिंह ठाकुर उप सरपंच बृजेश तिवारी जनपद सदस्य अजय सिंह ठाकुर रेवाराम उइके सचिव शंकर यादव पटवारी मिथलेश बालाराम यादव की उपस्थिति में प्रधानमंत्री सड़क योजना सिवनी के सब इंजीनियर प्रवीण सिंह बाघमारे के द्वारा  गणेशगंज से गंजटोला का सड़क निर्माण का सवै काये किया गया 
ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती राजकुमारी सैयाम ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक योगेंद्र सिंह बाबा एवं ग्राम पंचायत गणेशगंज द्वारा की गई कार्रवाई की फल स्वरुप यह सड़क निर्माण का सर्वे किया गया वर्ष 2025 के अंत तक सड़क निर्माण होने की संभावना है सर्वे कार्य से ग्रामवासीयो में हर्ष की लहर है

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button