WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

भंडारपुर में ईनामी दंगल संपन्न, रोहित पहलवान को मिला पहला ईनाम

सिवनी -13 नवंबर 2024

सिवनी यशो:- प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी थाना लखनवाड़ा चाबाताल भंडारपुर में इनामी दंगल का आयोजन ढब्बू पटेल की अध्यक्षता किया गया। सर्व् प्रथम हनुमान जी के चित्र पर फूल माला अर्पण कर दीप प्रज्जवलित कर अतिथियों का स्वागत सत्कार आयोजन समिति के सदस्यो के द्वारा किया गया।

भंडारपुर में ईनामी दंगल संपन्न, रोहित पहलवान को मिला पहला ईनाम - Seoni News

तत्पश्चात दंगल का शुभारंभ किया गया। इस दंगल में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र राज्य के पहलावानों नें अपने अपने जौहर दिखाए उपस्थित युवा हुनर ज्ञान देख प्रफुल्लित हुए। कुस्तियों का संचालन राजेंद्र पहलवान ने किया एवं मंच संचालन राकेश साहू,महासिंग यादव इंडियन आर्मी के द्वारा किया गया। मंचासीन मात्रधाम मंदिर के प्रभारी अजित तिवारी जी एवं कान्हा राय ,बिठ्ठल पटेल,रामेश्वर पटेल,रामायण सिंह पहलवान, प्रकाश पहलवान अटल बघेल की गरिमामई उपस्थिति रही साथ ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ,समाज सेवियों ,एवं दंगल प्रेमियों की उपस्थिति ने दूर दराज से आये पहलवानों का हौसला बढ़ाया।

प्रथम विजेता रोहित पहलवान पाखडिय़ा को दस हजार रुपये एवं शील्ड ,दूसरे विजेता शिवशंकर पहलवान महाराष्ट्र पांच हजार रुपये एवं शील्ड ,तीसरे विजेता पूर्वा पहलवान छिंदवाड़ा इकत्तीस सौ रुपये एवं शील्ड घनश्याम पटेल जिला पंचायत सदस्य एव शेरु माल्या के कर कमलों से सप्रेम भेट किया गया ।आयोजन समिति भंडारपुर द्वारा उपस्थित मंच पुलिस प्रशासन सहित सभी उपस्थित जनों का साह्रदय आभार व्यक्त किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!