सिवनी
व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई हाईस्कूल की संस्कृत विषय की परीक्षा
Seoni 06 March 2025
सिवनी यशो:- जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार गुरूवार 06 मार्च को हाईस्कूल की संस्?कृत विषय की परीक्षा 84 परीक्षा कन्द्रों में आयेाजित हुई। जिसमें दर्ज 15098 परीक्षार्थियों में से 14673 परीक्षार्थी उपस्थित पाये गये एवं 425 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये तथा नकल प्रकरण निरंक पाया गया।
जिला स्तर पर परीक्षाओं के व्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला एवं खण्ड स्तर पर निरीक्षण दलों का गठन किया गया है साथ ही मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशन में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित कर सभी गतिविधियों को मॉनिटर किया जा रहा है।



