WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों के संबंध में प्री-सिटिंग बैठक संपन्न

Seoni 06 March 2025
सिवनी यशो:- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतीश चन्द्र राय के निर्देशानुसार दिनांक 08 मार्च 2025 के सफल आयोजन हेतु गुरूवार 06 मार्च को जिला न्यायालय सिवनी के वीडियो कॉफ्रेंसिंग हाल में दोपहर 02 बजे से जिला न्यायालय सिवनी के न्यायाधीश गण एवं अधिवक्ता गण एवं बीमा कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रवि नायक द्वारा द्वारा आगामी 08 मार्च 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित मोटर दुर्घटना दावा के प्रकरणों का अधिक से अधिक संख्या में निराकरण किये जाने हेतु उपस्थित बीमा कंपनी व पक्षकारों के अधिवक्तागण के साथ ही बीमा कंपनी के अधिकारीगणों के साथ चर्चा की गई।

उक्त बैठक में अधिवक्तागणों द्वारा अधिक से अधिक प्रकरणों के सहमतिपूर्ण निराकरण हेतु आश्वासन प्रदान किया। बैठक में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सिवनी लक्ष्मण कुमार वर्मा, चतुर्थ अपर जिला एवं न्यायाधीश जयदीप सोनबर्से, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सिवनी बलवीर सिंह धाकड़ जिला विधिक सहायता अधिकारी राजेश कुमार सक्सेना, बीमा कंपनी के अधिवक्तागण अभिषेक सनोडिय़ा, नवल सोनी, ठाकुर मंगल सिंह, तोमर सिंह बघेल, एस.एस. राजपूत, तोमर सिंह बघेल, श्रीमती कुसुम गौतम एवं महेन्द्र सिगोतिया, अमित जैसवाल,वीरेन्द्र सोनकेशरिया, सजल डे आदि उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!