पुराने और समर्पित कार्यकत्र्ताओं की सदस्यता प्राथमिकता से सुनिश्चित करें – संतोष अग्रवाल
सदस्यता अभियान में हर कार्यकत्र्ता सहभागिता सुनिश्चित करें – प्रेम तिवारी
सुभाष वार्ड एवं अशोक वार्ड शक्ति केन्द्र की सदस्यता संबंधी बैठक संपन्न
सिवनी यशो:- गुरूवार 29 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान 2024 के निमित्त सुनारी मोहल्ला शक्ति केंद्र के अंतर्गत सुभाष वार्ड एवं अशोक वार्ड की संयुक्त बैठक वार्ड अध्यक्ष पंकज यादव के घर मे आयोजित की गई । बैठक में भाजपा उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने कहा कि सदस्यता महा अभियान पर्व में पार्टी के दिशा निर्देशों के अनुरूप सदस्यता अभियान को पूरी गंभीरता से प्रारंभ करना चाहिये और अपने वार्ड के वरिष्ठ कार्यकत्र्ताओं एवं पुराने कार्यकत्र्ताओं की सदस्यता किसी भी स्थिती में छूटे न यह विशेष चिंता की जाना चाहिये । श्री अग्रवाल ने कहा कि पार्टी में अन्य दलों के सदस्यों को पार्टी की विचारधारा से परिचित कराते हुये उन्हें भाजपा में शामिल करने का प्रयास करें । इस बार सदस्यता अभियान का जिले में तीन लाख सदस्य बनाने का है इस लक्ष्य के अनुसार हम सभी को अपने अपने वार्डो में सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित करना है ।
श्री अग्रवाल ने कहा कि सदस्यता अभियान सर्वसमावेशी और सर्वस्पर्र्शी भी होगा, जिसमें समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। युवाओं, महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, डाक्टर, कलाकार, खिलाड़ी आदि सभी वर्गों के लोगों तक पार्टी कार्यकर्ता पहुंचेंगे और उन्हें पार्टी से जोडऩे का काम किया जायेगा ।
बैठक में उपस्थित जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम तिवारी ने भी कार्यकत्र्ताओं को संबोधित किया और कहा कि मिस्ड काल के अलावा क्यू आर कोड को स्कैन करके भी पार्टी की सदस्यता लेने का मौका दिया गया है। नमो एप और पार्टी की वेबसाइट पर भी सदस्यता की सुविधा है परंतु हर प्रकार की सदस्यता का वार्ड के जिम्मेदार व्यक्तियों के पास रिकार्ड दुरूस्त रखना है। श्री तिवारी ने कहा कि पार्टी के निर्देश है कि जिनकी छवि ठीक नहीं है और आराधिक रिकार्ड है ऐसे व्यक्तियों को पार्टी का सदस्य नहीं बना है । आगामी 02 सितंबर से प्रारंभ हो रहे सदस्यता अभियान में हर कार्यकत्र्ता अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें ।
इस बैठक में मुख्य रूप से रमेश तिवारी, संजय खंडायित, दीपू मिश्रा, आनंद शर्मा, राजू यादव, प्रकाश गोलू शर्मा, रूपेश मिश्रा, पंकज यादव,अंकित चौरसिया, विनायक शर्मा, संतोष नामदेव, प्रवीण सोनी, अंकुर साहू, राजेश साहू, शुभम सोनी, उपस्थित रहे बैठक में सभी वरिष्ठ सदस्यों ने सदस्यता अभियान को लेकर सभी कार्यकर्ताओं कर साथ आगे की रूप रेखा पर विचार विमर्श किया।






