Sun, 22 Nov 2026 | 09:46:17 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा! भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा!

केवलारी में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई: 14 आवेदनों पर अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 23, 2026 06:44 pm / Post views : 56

केवलारी में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई: 14 आवेदनों पर अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश
शेयर करें:

केवलारी जनसुनवाई में आए 14 आवेदन, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

Seoni, 23 September 2026 सिवनी / केवलारी यशो:-  आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार, 22 सितंबर को एसडीएम कार्यालय केवलारी के सभाकक्ष में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) केवलारी रेखा देशमुख ने की। इस दौरान क्षेत्र के नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित कुल 14 आवेदन प्रस्तुत किए।

जनसुनवाई में ब्लॉक स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विभाग प्रमुख मौजूद रहे। प्राप्त आवेदनों में राजस्व, नगर परिषद, स्वास्थ्य विभाग तथा ग्राम पंचायतों से संबंधित मामले प्रमुख रहे।

शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग

ग्राम खैरी (उगली) निवासी अतीश बिसेन ने शासकीय भूमि से अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। मामले में तहसीलदार उगली को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

आवासीय पट्टे और भूमि संशोधन के आवेदन

जनसुनवाई में ग्राम सिंगोड़ी निवासी नफीस खान, खापाबाजार निवासी हनीफ खान तथा गंज खैरा निवासी कुमार जायसवाल, लोकेश, मुकेश एवं शशिकांत सहित अन्य आवेदकों ने आवासीय भूमि के पट्टे एवं भूमि संशोधन से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

पीएम आवास योजना की जियो टैगिंग और सूची की शिकायत

केवलारी के वार्ड क्रमांक 09 एवं विवेकानंद वार्ड क्रमांक 06 से पहुंचे नागरिकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की जियो टैगिंग तथा हितग्राही सूची की जांच से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। इन आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए नगर परिषद सीएमओ को प्रेषित किया गया।

सिविल अस्पताल की समस्याएं भी पहुंचीं

वार्ड क्रमांक 9 केवलारी निवासी आयुष जंघेला ने सिविल अस्पताल केवलारी में आ रही समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। मामले में बीएमओ केवलारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

एसडीएम ने दिए समयसीमा में निराकरण के निर्देश

जनसुनवाई के दौरान एसडीएम रेखा देशमुख ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर मौका स्थल का निरीक्षण एवं आवश्यक सर्वे कराकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयसीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा प्रत्येक आवेदन पर की गई कार्रवाई की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़े :-
13 लाख के लेनदेन ने ली 75 वर्षीय वृद्ध की जान! कुरई पुलिस ने सुलझाया अंधा कत्ल हर्रई सिविल अस्पताल में भक्ति के साथ सेवा का संदेश, गणपति आरती में उमड़ रहे श्रद्धालु नाला गहरीकरण से लेकर जमीन सीमांकन तक, जनसुनवाई में पहुंचे 142 आवेदक आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, खेतों में बिछी मक्का की फसलें; किसानों के बीच पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन https://dhar.nic.in/%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%A8%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%88-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4-%E0%A4%86%E0%A4%B5/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष