देश विदेशमध्यप्रदेशव्यापारसिवनीहेल्थ

दिन भर चली डराने वाली खबर : कोविशील्ड के टीके से हो सकता है हार्ट अटैक

मंगलवार को कोरोना के समय हुये वैक्सीनेसन को इलेक्ट्रानिक मीडिया में चल रहे समाचार के बाद सभी एक दूसरे से यह पूंछते रहे कि कौन सी वैक्सीन लगी थी। इस चर्चा ने आम जनों की टैंशन बढ़ा दी है । हालांकि इस प्रकार की खबरों से डरने की आवश्यकता नहीँ । कंपनी ने स्वयं स्वीकार किया है कि ऐसा बहुत कम केशो में हो सकता है। जिन्हे कोविशील्ड वैक्सीन लगा है उन्हें चल रही खबरों ने चिंता में डाल दिया है । कोरोना महामारी के दौरान लोगों को बीमारी से बचाने के लिए ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीके लगाए गए थे । भारत में सीरम इंस्टिट्यूट ने इस वैक्सीन का उत्पादन किया था । भारत में इस वैक्सीन को करोड़ो लोगो ने लगवाया है । महामारी के करीब 4 साल बाद अब एस्ट्राजेनेका ने माना कि उसकी कोविड वैक्सीन लोगों में दुर्लभ दुष्प्रभाव पैदा कर सकती है । निर्माता कंपनी ने माना है कि यह वैक्सीन कई दुष्प्रभाव पैदा कर सकती है।वह लोगों में खून के थक्के जमने समेत कई दुष्प्रभाव पैदा कर सकती है. यानी दूसरे शब्दों में कहें तो हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और प्लेटलेट्स गिरने का कारण बन सकती है ,परंतु यह कुछ दुर्लभ मामलों में ही होगा आम लोगो को डरने की आवश्यकता नहीं है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!