Seoni 01 January 2025
भोपाल :- एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी 2025 से शुरू होंगी । मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10 वीं परीक्षा का पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट https://www.mpbse.nic.in/ पर अपलोड कर दिया है । 10 वीं बोर्ड परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है । 10वीं परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे छात्र वेबसाइट पर उपलब्ध एमपी बोर्ड सैंपल पेपर देख सकते हैं।
नए परीक्षा पैटर्न के मुताबिक, एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा के 100 मार्क्स को दो पार्ट में बांटा जाएगा- थ्योरी पेपर 75 नंबरा का होगा और इंटरनल असेस्मेंट 25 मार्क्स का होगा.
एमपी बोर्ड परीक्षा पैटर्न 2025 में बड़ा बदलाव किया जा रहा है. एमपी बोर्ड सैंपल पेपर 2025 के मुताबिक स्टूडेंट्स को दो नंबर के शॉर्ट आंसर टाइप सवाल ज्यादा करने होंगे. एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में लॉन्ग आंसर टाइप सवालों की संख्या कम कर दी गई है. नया पेपर पैटर्न इस प्रकार है:-
10वीं का प्रत्येक विषय का प्रश्नपत्र – 75 अंक
आंतरिक मूल्यांकन – 25 अंक
इस तरह का होगा प्रश्नपत्रों का पैटर्न
वस्तुनिष्ट प्रश्न – छह
रिक्त स्थानों की पूर्ति – छह अंक
सही गलत प्रश्न – छह अंक
सही जोड़ी बनाओ – छह अंक
एक वाक्य में उत्तर – छह अंक
12 प्रश्र – दो अंक(शब्द संख्या 30 शब्द) – 24 अंक
तीन प्रश्न – तीन अंक(शब्द संख्या 75 शब्द)- नौ अंक
तीन प्रश्न – चार अंक (शब्द संख्या 120 शब्द) – 12 अंक
छात्र एमपी बोर्ड सैंपल पेपर 2025 में परीक्षा पैटर्न में हुए बदलावों को देख सकते हैं । मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी करने वालों के पास फिलहाल 2 महीने का समय बचा है। परीक्षा का सिलेबस, पैटर्न और मार्किंग स्कीम चेक करने से उसे रिवाइज करने में मदद मिलेगी । एमपी बोर्ड सैंपल पेपर 2025 से परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों का भी अंदाजा लग जाएगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10 वीं की परीक्षा के पैटर्न पेपर बेवसाइट पर अपलोड किये है और स्पष्ट लिखा है कि यह प्रश्र पत्र केवल अभ्यास के लिये है मुख्य परीक्षा के प्रश्र पत्रों से इनका कोई संबंध नहीं है और न ही इन्हें विशेष प्रश्र माना जाये ।
दसवीं बोर्ड के छात्रों के लिये खुशखबरी, पुन: लागू हुई बेस्ट आँफ फाइव योजना
10th Social Science 10th Science 10th SANSKRIT 10th MATHS 10th HINDI 10th ENGLISH



